Chandra Grahan 2018 Effects On Rashi in Hindi, Aaj Ka Rashifal, Lunar Eclipse 27 July 2018 Effects on Rashi: भारत में चंद्र ग्रहण 27 जुलाई की रात 11 बजकर 55 मिनट से शुरू होकर 28 जुलाई को सुबह 3 बजकर 49 मिनट तक होगा। इस चंद्र ग्रहण का असर कुल 6 घंटे 14 मिनट तक रहेगा। यह चंद्र ग्रहण सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण है।

इससे पहले 26 जुलाई 1953 को बीसवीं सदी का सबसे लंबा चंद्रग्रहण हुआ था। इस दौरान पूर्णग्रहण की अवधि करीब 101 मिनट रही थी और इस ग्रहण का कुल समय करीब 5 घंटे 27 मिनट था। इस ग्रहण का सभी राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं किन-किन राशियों पर क्या प्रभाव रहेगा।

1. मेष – इस राशि के चंद्रग्रहण शुभ नहीं है। ग्रहण के कारण इस राशि के जातक को नकारात्मक प्रभाव का सामना करना पड़ सकता है। परिवार और प्रेम संबंधों में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यों को पूरा करने में संघर्ष करना पड़ सकता है। आप भय महसूस करेंगे।

2. वृषभ – वृषभ राशि के लिए ग्रहण परेशानी भरा हो सकता है। इस दौरान आपको विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आपका किसी के साथ झगड़ा हो सकता है। इसलिए इस दौरान किसी बहस से दूर रहें। संतान पक्ष को कष्ट उठाना पड़ सकता है। लव लाइफ में परेशानी आ सकती है।

3. मिथुन – इस राशि के जातक की आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। आपको इस दौरान आर्थिक लाभ मिल सकता है। आपके खर्चों में बढ़ोत्तरी हो सकती है। आप इस दौरान किसी के भरोसे ना रहें वरना नुकसान हो सकता है।

4. कर्क – कर्क राशि वालों को वैवाहिक जीवन में परेशानी झेलनी पड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं। इस दौरान आपको कारोबार में नुकसान हो सकता है इसलिए निवेश करने से बचें।

5. सिंह – आपको चंद्र ग्रहण से धन हानि हो सकती है। आपकी सेहत कमजोर हो सकती है। आपके अंदर उत्साह की कमी रहेगी व थका हुआ महसूस करेंगे।

6. कन्या – चंद्र ग्रहण के दौरान आपकी इनकम कम और खर्चों में वृद्धि होगी। किसी भी कार्य में सफलता प्राप्त करने के लिए आपको संघर्ष करना पड़ेगा। साथ ही काम में देरी हो सकती है।

मालूम हो कि यह चंद्र ग्रहण कुल 3 घंटे 55 मिनट का होगा। ग्रहण का स्पर्श काल रात्रि 11: 54 मिनट पर, मध्य काल रात्रि 1:52 पर एवं मोक्ष काल रात्रि 3: 49 मिनट पर है। चूंकि सूतक चंद्र ग्रहण के 9 घंटे पहले ही लग जाता है।

7. तुला – इस राशि के जातकों के लिए चंद्रग्रहण शुभ रहेगा। आपको इस दौरान धन लाभ मिलेगा। कार्यस्थल पर मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी और व्यवसाय में सफलता मिलेगी।

8. वृश्चिक – आपके लिए ग्रहण सकारात्मक असर लाएगा। इससे आपकी नौकरी और कारोबार में प्रगति होगी और धन लाभ होगा। कारोबार में प्रगति होगी।

9 .धनु – आपको इस दौरान हानि भी हो सकती है। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। सेहत का ख्याल रखें।

10. मकर – इस राशि के जातक के साथ दुर्घटना हो सकती है। इसलिए वाहन सावधानी से चलाएं, क्योंकि चोट लगने की संभावना है। सेहत का ख्याल रखें। तनाव ना लें और चिंता करने के बजाय खुद को कार्य में व्यस्त रखें।

11. कुंभ – आपको धन हानि हो सकती है। इससे आपको मानसिक तनाव हो सकता है। परिवार में अशांति रहेगा। वाद-विवाद से दूर रहें।

12. मीन – इस ग्रहण के प्रभाव से आपकी सुख- सुविधाओं में वृद्धि होगी। इस समय आपका आत्मबल भी काफी मजबूत रहेगा। आपके कार्य सफल होने की संभावना है।

मालूम हो कि पूर्ण चंद्र ग्रहण के समय चंद्रमा जब पृथ्वी की छाया से होकर गुजरता है तो वह नाटकीय रूप से चमकीले नारंगी रंग से लाल रंग का दिखाई देने लगता है। इसी वजह से इस अवधि में इसे ‘ब्लड मून’ के नाम से जाना जाता है।

उल्लेखनीय है कि साल 2018 का पहला चंद्र ग्रहण 31 जनवरी को पड़ा था। 152 साल बाद यह ऐसा चंद्र ग्रहण था, जो 77 मिनट तक के लिए दिखाई दिया था। इस दौरान चांद 30 फीसदी ज्यादा चमकीला हो गया था। बता दें कि साल 2018 में कुल पांच ग्रहण होंगे, जिसमें से 3 सूर्य ग्रहण और 2 चंद्र ग्रहण हैं। 27 जुलाई को साल 2018 का दूसरा और इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण है।

सूतक काल के बाद चंद्र ग्रहण से जुड़े से ये महत्वपूर्ण काल:
ग्रहण का स्पर्श कालः रात 11 बजकर 54 मिनट
खग्रास आरंभः मध्यरात्री 12 बजे
ग्रहण मध्यः देर रात 1 बजकर 52 मिनट
खग्रास समाप्तः देर रात 2 बजकर 43 मिनट
ग्रहण मोक्षः देर रात 3 बजकर 49 मिनट।