Gajkesari Rajyog 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नवग्रह एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। लेकिन इनमें से चंद्रमा सबसे गति से चलता है। वह एक राशि में करीब ढाई दिन रहते हैं। ऐसे में किसी न किसी ग्रह के साथ युति करते रहते हैं, जिससे शुभ या फिर अशुभ राजयोगों का निर्माण करते हैं। ऐसे ही आज चंद्रमा मीन राशि में प्रवेश कर गए हैं। जहां पर पहले से ही शनि विराजमान है। जहां एक ओर चंद्रमा शनि के साथ युति करके विष योग का निर्माण कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर चंद्रमा गुरु के साथ संयोग करके गजकेसरी राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। ऐसे में आज का दिन कई राशि के जातकों के लिए लाभकारी हो सकता है। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। जानें इन लकी राशियों के बारे में….
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 23 जनवरी यानी आज सुबह 8 बजकर 33 मिनट पर चंद्रमा मीन राशि में प्रवेश कर गए हैं। वहीं मिथुन राशि में गुरु बृहस्पति विराजमान है। जहां पर चंद्रमा चौथे भाव में गोचर किया है। ऐसे में चंद्रमा गुरु के साथ संयोग करके गजकेसरी राजयोग का निर्माण हो रहा है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब चंद्रमा से केन्द्र (1, 4, 7, 10वें भाव) में गुरु स्थित होते हैं, तो गजकेसरी योग बनता है। गजकेसरी राजयोग बनने से कुछ राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
इस राशि में एकादश भाव में गुरु बृहस्पति और छठे भाव में चंद्रमा विराजमान है। ऐसे में गुरु-चंद्र के संयोग से बना गजकेसरी राजयोग इस राशि के जातकों के लिए लाभकारी हो सकता है। इस राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। लंबे समय से रुकी हुई कोई इच्छा पूरी हो सकती है। इस राजयोग के प्रभाव से जातकों के जीवन में चल रही चुनौतियां धीरे-धीरे समाप्त हो सकती हैं। साथ ही धन लाभ के कई नए अवसर सामने आने के योग बन रहे हैं।
अविवाहित लोगों को विवाह के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। संतान से जुड़ी कोई शुभ खबर मिल सकती है और उनकी प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय सफलता मिलने की संभावना है।
इस अवधि में अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। पैतृक संपत्ति प्राप्त होने की प्रबल संभावना दिखाई दे रही है। इसके अलावा गुप्त धन या पहले से रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। कुल मिलाकर, इस योग के प्रभाव से कई अधूरी इच्छाएं पूरी होने के संकेत मिल रहे हैं।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
इस राशि के लग्न भाव में गुरु बृहस्पति और चौथे भाव में चंद्रमा विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए भी गजकेसरी राजयोग लाभकारी हो सकता है। आपकी मेहनत और लगातार किए जा रहे प्रयासों की सराहना होने के योग बन रहे हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है, विशेष रूप से ट्रेडिंग और शेयर मार्केट के माध्यम से अच्छा लाभ होने की संभावना है।
इस दौरान आप धन संचय करने में भी सफल रहेंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। कुल मिलाकर वित्तीय मामलों में समय आपके पक्ष में रहने वाला है।
तुला राशि (Libra Zodiac)
तीसरे और छठे भाव के स्वामी होकर गुरु इस राशि के नौवें भाव में विराजमान रहने वाले हैं। इसके साथ ही चंद्रमा आठवें भाव में विराजमान रहेंगे। ऐसे में गजकेसरी राजयोग इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में लाभ दिला सकता है। आपको किस्मत का भरपूर साथ मिल सकता है। अपनी योग्यता और मेहनत के बल पर आप अच्छी सफलता हासिल कर सकते हैं और लंबे समय से किए गए प्रयासों का सकारात्मक परिणाम मिलेगा।
इस दौरान यात्राओं से लाभ होने के संकेत हैं और विदेश में रहने या काम करने का सपना भी पूरा हो सकता है। यदि आप नया व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो यह समय आपके लिए अनुकूल और लाभकारी साबित हो सकता है। आय के नए स्रोत खुलने की संभावना है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और अपनों के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। प्रेम जीवन भी संतोषजनक रहेगा तथा जीवनसाथी के साथ रिश्ते और मजबूत होंगे।
साल 2026 का वार्षिक राशिफल (Horoscope 2026)
डिस्क्लेमर (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। व्यक्तिगत कुंडली के अनुसार परिणामों में भिन्नता हो सकती है। किसी भी बड़े निर्णय से पहले विशेषज्ञ ज्योतिषी से परामर्श अवश्य लें।
