Panchgrahi Yog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के हिसाब से साल 2025 काफी खास माना जा रहा है। इस साल कई बड़े ग्रहों की स्थिति में बदलाव हो रहा है, जिससे देश-दुनिया में काफी हलचल देखने को मिलने वाली है। इस साल का मंगल ग्रह का आधिपत्य है, तो वहीं दूसरी ओर शनि भी राशि परिवर्तन करके मीन राशि में प्रवेश कर गए हैं। इसके साथ ही मीन राशि में कई बड़े-बड़े ग्रहों का जमावड़ा लगा हुआ है। बता दें कि मीन राशि में शनि के अलावा राहु, बुध और शुक्र विराजमान है। वहीं, 25 अप्रैल को चंद्रमा भी इस राशि में प्रवेश कर जाएंगे, जिससे करीब 54 घंटे के लिए पंचग्रही राजयोग का निर्माण हो रहा है। इतने शक्तिशाली ग्रहों के एक साथ आने से कई राशि के जातकों को लाभ मिलेगा, तो कई राशियों की मुश्किलें बढ़ सकती है। आइए जानते हैं मीन राशि में बनने वाला पंचग्रही राजयोग किन राशियों के लिए हो सकता है लकी…
घर की इन दिशाओं में बिल्कुल न रखें कबाड़, वरना हो जाएंगे बर्बाद
मीन राशि (Meen Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए पंचग्रही राजयोग लाभकारी हो सकता है। इस राशि के लग्न भाव में इस राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कई बड़े सामाजिक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आप बहुत अधिक जिम्मेदारी के साथ-साथ परिपक्क हो सकते हैं। ऐसे में आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। आत्म विश्वास की तेजी से वृद्धि होगी। मानसिक शांति रहेगी, जिससे आप अपने भविष्य के बारे में अच्छे से सोच सकते हैं। संचार कौशल शानदार रहने वाला है, जिससे आप अपनी बात कहने में सफल हो सकते हैं। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। आप जीवन से संबंधित कुछ बड़े फैसले ले सकते हैं। इसके साथ ही वैवाहिक जीवन अच्छा रहने वाला है। शादी का प्रस्ताव भी मिल सकता है। प्रेम और सौहार्द बनाए रखने में सफल हो सकते हैं। करियर में भी आपको काफी लाभ मिल सकता है। आपकी मेहनत रंग ला सकती है। ऐसे में सफलता के मार्ग प्रशस्त होंगे। धैर्य के साथ आगे बढ़ेंगे, तो सफलता अवश्य प्राप्त होगी।
कर्क राशि (Kark Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए पंचग्रही योग अनुकूल साबित हो सकता है। इस राशि के जातकों के लंबे समय से रुके काम एक बार फिर से आरंभ हो सकते हैं। इस राशि के नौवें भाव में पंचग्रही राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों के ज्ञान, विश्वास में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। छात्रों के लिए ये अवधि अनुकूल साबित हो सकती है। छात्रों के लिए ये अवधि अच्छी जा सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों को खूब लाभ मिल सकता है। उच्च शिक्षा पाने का सपना पूरा हो सकता है। पिता, गुरु, मेंटर का पूरा साथ मिल सकता है, जिससे आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। इसके साथ ही आप कुछ नए-नए सबक भी सीखेंगे। पार्टनर के कारण आपको भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। जीवनसाथी के कारण आपके जीवन में सुख, सौभाग्य, समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है। साहस में वृद्धि हो सकती है। मामा के साथ आपके रिश्ते अच्छे हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। आय में तेजी से वृद्धि के कई अवसर मिल सकते हैं।
वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)
इस राशि के ग्यारहवें भाव में पंचग्रही राजयोग का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही लग्न भाव में गुरु बृहस्पति विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों की वित्तीय स्थिति अच्छी रहने वाली है। करियर के क्षेत्र में प्रगति के योग बन रहे हैं। इसके साथ ही आपके द्वारा ईमानदारी से किए गए कार्य में अब खूब सफलता हासिल हो सकती है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। नौकरी में लंबे समय से चली आ रही समस्याएं अब दूर हो सकती है। आपके काम की सराहना हो सकती है। इसके साथ ही पदोन्नति के साथ वेतन में वृद्धि हो सकती है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। समाज में मान-सम्मान की तेजी से वृद्धि हो सकती है। करियर के क्षेत्र में आप प्रभावशाली लोगों के साथ आपके पेशेवर संबंध अच्छे होंगे। ऐसे में आपका प्रोफेशनल नेटवर्क मज़बूत बनेगा। लंबे समय से चली आ रही शारीरिक समस्याएं काफी हद तक कम हो सकती है।
अक्षय तृतीया को अबूझ मुहूर्तों में से एक माना जाता है। इस दिन शुभ और मांगलिक कार्य करने के साथ सोना-चांदी सहित अन्य चीजों की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। इस साल इस दिन गजकेसरी , लक्ष्मी नारायण जैसे कई दुर्लभ राजयोगों का निर्माण हो रहा है। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। लेकिन 12 राशियों में से इन 3 राशियों को सबसे अधिक लाभ मिलने वाला है। जानें इन लकी राशियों के बारे में