Gajkesari Yog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में गजकेसरी को सबसे अधिक भाग्यशाली और प्रभावशाली राजयोग माना जाता है। ये इतना शुभ योग होता है कि निर्धन को भी धनवान बना देता है। इस योग का निर्माण चंद्रमा और गुरु बृहस्पति की युति या फिर गुरु की चंद्रमा पर दृष्टि पड़ने के कारण बनता है। बता दें कि इस समय देवताओं के गुरु बृहस्पति वृषभ राशि में विराजमान है। वहीं दूसरी ओर चंद्रमा हर ढाई दिन में राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसे ही चंद्रमा 29 अप्रैल को अपनी उच्च राशि वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे, जिससे गुरु बृहस्पति के साथ युति करके गजकेसरी योग का निर्माण करेंगे। इस शक्तिशाली राजयोग के निर्माण से 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलेगा। लेकिन इन तीन राशियों को सबसे अधिक लाभ मिल सकता है। गजकेसरी राजयोग का असर राशियों पर हम चंद्र राशि के आधार पर बता रहे हैं। आइए जानते हैं गजकेसरी राजयोग बनने से किन राशियों को मिल सकता है लाभ। जानें इन लकी राशियों के बारे में…
सपने में खुद को अमीर देखना शुभ है या अशुभ? जानिए सपनों का रहस्य
पंचांग से अनुसार, चंद्रमा 29 अप्रैल को सुबह 2 बजकर 53 मिनट पर वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे और 1 मई तक इसी राशि में रहेंगे। करीब 54 घंटे तक के लिए इस राजयोग का निर्माण हो रहा है। इस अवधि में किए गए कार्यों में अपार सफलता हासिल हो सकती है।
कुंभ राशि (Kumbha Zodiac)
इस राशि के चौथे भाव में गजकेसरी राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। लग्जरी के साथ-साथ माता का साथ मिलेगा। आपका पूरा ध्यान अपने करियर में केंद्रित होगा। ऐसे में इस अवधि में कोई नौकरी से संबंधित कोई गुड न्यूज मिल सकती है। आपके काम की सराहना के साथ-साथ तरक्की के अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति की बात करें, तो आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं। इसके साथ ही किसी को दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। सट्टेबाजी के द्वारा आप काफी अच्छा पैसा कमा सकते है। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेगी। इसके साथ ही लंबे समय से चली आ रही कोई बीमारी अब सही हो सकती है।
तुला राशि (Tula Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए भी गजकेसरी राजयोग अनुकूल साबित हो सकता है। इस राशि के आठवें भाव में गुरु-चंद्रमा की युति हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में लाभ मिल सकता है। इस राशि के जातकों को अप्रत्याशित धन लाभ मिल सकता है। पैतृक संपत्ति के माध्यम से आप अच्छा खासा लाभ कमा सकते हैं। आप आत्म मंथन करेंगे। ऐसे में आप अपने आप पर कई बदलाव कर सकते हैं। व्यापार में भी लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। लंबे समय से अटका हुआ कोई प्रोजेक्ट पूरा हो सकता है।
कर्क राशि (Kark Zodiac)
इस राशि में गजकेसरी राजयोग का निर्माण लाभ के भाव में हो रहा है। ग्यारहवें भाव में गुरु-चंद्र की युति होने से इस राशि के जातकों को खूब लाभ मिल सकता है। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव हो सकता है। ऐसे में आप कई धर्म-कर्म के कार्यक्रमों में भाग ले सकते हैं। इसके साथ ही कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना की जाएगी। इसके साथ ही आपको वरिष्ठ अधिकारियों का समर्थन प्राप्त हो सकता है। तरक्की के योग बन रहे हैं। नई नौकरी के लिए किए गए अप्लाई में आपको कॉल आ सकती है। आपके अंदर नेतृत्व करने की क्षमता में बढ़ोतरी होगी। ऐसे में कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। व्यापार में आपके द्वारा बनाई गई कई योजनाएं के बल पर खूब लाभ मिल सकता है। धन निवेश करेंगे, तो आपको अच्छा रिटर्न मिल सकता है।
अप्रैल माह का दूसरा सप्ताह कई राशि के जातकों के लिए लकी साबित हो सकता है, क्योंकि सप्ताह भी सूर्य अपनी उच्च राशि में रहेंगे। इसके साथ ही मीन राशि में मालव्य, लक्ष्मी नारायण जैसे राजयोगों का निर्माण हो रहा है। ज्योतिषी सलोनी चौधरी के अनुसार, इस सप्ताह कई राशियों को बंपर लाभ मिल सकता है। जानें इन लकी राशियों के बारे में