Gajkesari Yog 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नवग्रह में हर एक ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते है जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। बता दें कि चंद्रमा हर ढाई दिन में राशि परिवर्तन करते है जिसके कारण किसी न किसी ग्रह के साथ युति या फिर किसी ग्रह की शुभ-अशुभ दृष्टि पड़ती है, जिससे राजयोगों का निर्माण होता है। ऐसे ही एक राजयोग यानी गजकेसरी का निर्माण 11 अप्रैल को होने वाला है। करीब 54 घंटे तक ये राजयोग बनने वाला है, जिससे 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य देखने को मिलने वाला है। दरअसल,  चंद्रमा 10 अप्रैल को शाम 7 बजकर 4 मिनट पर कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इस राशि में 13 अप्रैल को सुबह 7 बजकर 38 मिनट तक रहने वाले हैं। ऐसे में वृषभ राशि में मौजूद गुरु की दृष्टि चंद्रमा पर पड़ रही है, जिससे इस शक्तिशाली राजयोग का निर्माण हो रहा है। इस राजयोग का निर्माण होने से इन तीन राशियों की किस्मत चमक सकती है। जानें इन लकी राशियों के बारे में…

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर माह गजकेसरी राजयोग का निर्माण कई बार होता है। यह गुरु की चंद्रमा के साथ युति या फिर गुरु की दृष्टि चंद्रमा पर पड़ने के कारण बनता है। इसका पूर्ण सकारात्मक असर जातकों को तब मिलता है। जब उनकी कुंडली में गुरु और चंद्रमा की स्थिति मजबूत हो।

मकर राशि (Makar Zodiac)

इस राशि में चंद्रमा नवम भाव में गोचर करेंगे। पांचवें भाव में मौजूद गुरु की दृष्टि  चंद्रमा के भाग्य भाव में पड़ेगी, जिससे गजकेसरी राजयोग का निर्माण होने वाला है। ऐसे में इस राशि के जातकों को निजी जीवन में चली आ रही परेशानियां समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही लंबे समय से रुके काम एक बार फिर से आरंभ हो सकते हैं। मन शांत रहेगा, जिससे मानसिक तनाव थोड़ा कम हो सकता है। आप भविष्य को लेकर कोई निर्णय ले पाने में समर्थ होंगे इसके साथ ही होलसेल डीलिंग का कार्य शुरू करना इस अवधि में लाभकारी सिद्ध हो सकता है। अध्यात्म की ओर झुकाव होगा। ऐसे में कई धार्मिक यात्राएं कर सकते है। नई नौकरी के कई अवसर मिल सकते हैं। इसके अलावा कार्यक्षेत्र में भी आपके काम की सराहना की जाएगी और पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। आपके लिए ये अवधि काफी अनुकूल रहने वाली है।

मेष राशि (Mesh Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए भी गजकेसरी राजयोग लकी साबित हो सकता है। इस राशि के सातवें भाव में चंद्रमा रहेंगे। वहीं बारहवें भाव में गुरु रहने वाले हैं और बारहवें भाव में बैठकर बृहस्पति की दृष्टि आपके छठे भाव पर होगी। ऐसे में गजकेसरी राजयोग इस राशि के जातकों के लिए भी अनुकूल साबित हो सकती है। कार्यस्थल में वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा साथ मिल सकता है, जिससे आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। इसके साथ ही लंबे समय से चले आ रहे बेकार के खर्चों से निजात मिल सकती है। आप अपने काम से संतुष्ट नजर आ सकते हैं। धर्म-कर्म के कार्य करने से आपको अच्छी खासी खुशी महसूस हो सकती है। धन लाभ होगा और पैसा बचाने में भी कामयाब हो सकते हैं। पार्टनर  के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। इसके साथ ही नए दोस्तों से आपकी मुलाकात हो सकती है। अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव आ सकता है। इसके साथ ही वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी।  

सिंह राशि (Leo Zodiac)

इस राशि के दूसरे भाव में चंद्रमा रहेंगे और दसवें भाव में गुरु विराजमान है। दसवें भाव में बैठे गुरु देव की दृष्टि दूसरे भाव पर पड़ रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए गजकेसरी राजयोग अनुकूल साबित हो सकता है। बातचीत के माध्यम से आप कई क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते हैं। नौकरी में आपको तरक्की के साथ आपके काम की सराहना की जा सकती है। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। वेतन वृद्धि के साथ पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं। इसके साथ ही पैतृक संपत्ति के माध्यम से आप अच्छा खासा लाभ कमा सकते हैं। निवेश करने का ये बेहतरीन समय साबित हो सकता है। अचानक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। लेकिन किसी भी प्रकार के कर्ज को लेने से बचें। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। 

कर्मफल दाता शनि से 30 साल बाद मीन राशि में प्रवेश कर लिया है। इसके अलावा मीन राशि में पहले से ही शुक्र, बुध, सूर्य के साथ राहु विराजमान है। ऐसे में पंचग्रही राजयोग का निर्माण हो रहा है। इस राजयोग का निर्माण होने से 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया पर काफी असर देखने को मिलने वाला है। लेकिन शनि के द्वारा मीन राशि में बना पंचग्रही योग इन तीन राशियों के लिए काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। जानें इन राशियों के बारे में

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए करें क्लिक