Chandra Gochar 2025: आज मई महीने का अंतिम दिन है और कल यानी 1 जून 2025 से जून माह की शुरुआत हो रही है। नए महीने की शुरुआत एक खास ज्योतिषीय घटना के साथ हो रही है। दरअसल, वैदिक पंचांग के अनुसार, रविवार की रात 9 बजकर 36 मिनट पर चंद्रमा अपनी चाल बदलते हुए कर्क से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। चूंकि चंद्रमा भावनाओं, मन और मानसिक स्थिरता के कारक माने जाते हैं, इसलिए इनका राशि परिवर्तन कई लोगों के जीवन पर असर डालता है। ज्योतिष के अनुसार, चंद्रमा हर दो दिन में राशि बदलते हैं, लेकिन जब भी वे सिंह राशि में प्रवेश करते हैं, तो सूर्य की ऊर्जा के प्रभाव से कुछ राशियों को विशेष लाभ मिल सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि जून के पहले दिन चंद्र के गोचर से किन तीन राशियों को बड़ा फायदा होने जा रहा है।

वृषभ राशि (Taurus Zodiac)

वृषभ राशि वालों जातकों के लिए जून की शुरुआत खुशखबरी लेकर आएगी। व्यापार से जुड़े लोगों को कोई अहम डील मिलने की संभावना है या पुराना अटका हुआ पैसा मिल सकता है। जो लोग नौकरी बदलने का सोच रहे हैं, उनके लिए भी बढ़िया प्रस्ताव आ सकते हैं। इसके अलावा, लव लाइफ में जो लोग परेशानियों से गुजर रहे थे, उन्हें अब राहत मिलेगी। रिश्ते में गलतफहमियां दूर होंगी और नजदीकियां बढ़ेंगी। जो निवेश आपने साल 2024 में किया था, उसका लाभ इस साल मिलने लगेगा। कुल मिलाकर, करियर और प्रेम दोनों में तरक्की के संकेत हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह राशि परिवर्तन काफी सकारात्मक रहेगा। पारिवारिक रिश्तों में पहले जो टकराव या दूरी थी, वह अब कम होगी। विवाहित लोगों के लिए जीवनसाथी से भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा, जिससे रिश्ते मजबूत होंगे। वित्तीय दृष्टिकोण से भी यह समय अच्छा रहेगा। खर्चों में नियंत्रण रहेगा और बचत बढ़ेगी। यदि आप अपनी ड्रीम कार खरीदना चाहते हैं तो परिवार, खासकर पिता की मंजूरी मिल सकती है। जून माह में आपके आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता में भी वृद्धि होगी।

मीन राशि (Pisces Zodiac)

मीन राशि वालों के लिए चंद्रमा का सिंह राशि में प्रवेश बेहद लाभकारी साबित होगा। घरेलू जीवन में जो तनाव और उलझनें चल रही थीं, वे धीरे-धीरे समाप्त होंगी। विवाहित लोगों को अपने जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा जिससे रिश्तों में मिठास आएगी। इसके अलावा, माता के स्वास्थ्य में सुधार दिखेगा, जिससे परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। युवा वर्ग के लिए यह समय रचनात्मक क्षेत्रों में सफल होने का है। साथ ही, पिता के साथ किसी धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है, जिससे दोनों के बीच रिश्ते और मजबूत होंगे।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।