Chandra Gochar 2025: साल 2024 अपने अंतिम पड़ाव पर है और जल्द ही नए साल की शुरुआत होने जा रही है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नए साल की शुरुआत ग्रहों के बदलाव के साथ हो रही है। दरअसल, नए साल के पहले दिन यानि 1 जनवरी 2025 को चंद्रमा मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं। वहीं, चंद्रमा के मकर राशि पर होने से मंगल इस राशि के सातवें भाव में है। बता दें कि ज्योतिष में चंद्रमा को सबसे तेज गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है और वह एक राशि में करीब ढाई दिन तक ही रहते हैं। ऐसे में चंद्रमा के मकर राशि में जाने से कुछ राशि के जातकों को सावधान रहना होगा। नया साल इन राशियों के लिए थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है। तो चलिए जानते हैं कौन सी हैं ये राशियां।
यह भी पढ़ें:
मेष राशि का वर्षफल 2025 | वृष राशि का वर्षफल 2025 |
मिथुन राशि का वर्षफल 2025 | कर्क राशि का वर्षफल 2025 |
सिंह राशि का वर्षफल 2025 | कन्या राशि का वर्षफल 2025 |
कर्क राशि (Kark Rashi)
कर्क राशि वाले जातकों के लिए चंद्र गोचर नुकसानदायक साबित हो सकता है। आपको अपने खर्चों पर खास ध्यान देना होगा। इस समय आपके खर्चे बढ़ सकते हैं और बचत पर बुरा असर पड़ सकता है। ऐसे में फिजूलखर्ची से तनाव बढ़ेगा और सेहत भी खराब हो सकती है। नए साल में बिना सोचे-समझे निवेश न करें और किसी को उधार देने से बचें। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें। कार्यस्थल पर कठिनाइयां आ सकती हैं।
तुला राशि (Tula Rashi)
तुला राशि वाले जातकों को नए साल में सावधान रहना होगा। आपके लिए नया साल करियर और पैसे के मामलों में थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है। नौकरी या बिजनेस में रुकावटें आ सकती हैं। किसी को दिया हुआ पैसा वापस मिलने में दिक्कत हो सकती है। इस दौरान धैर्य रखें और पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। इस समय बड़े फैसले लेने से बचें। जीवनसाथी के साथ लड़ाई झगड़ा हो सकता है। आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
मकर राशि (Makar Rashi)
मकर राशि वाले जातकों को 2025 में बेहद सावधान रहना होगा। वाहन चलाते समय सतर्क रहें वरना सड़क दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं। संतान के साथ रिश्ते बिगड़ सकते हैं। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। घर में सुख शांति भंग हो सकती है। व्यापार में घटा हो सकता है। जल्दबाजी में कोई भी फैसला करने से बचें। सेहत का ध्यान रखें। नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो अभी रुक जाएं।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।