Chandra Gochar 2024: हिंदू धर्म में चंद्र देव की पूजा का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चंद्र देव की पूजा करने से मन को शांति मिलती है और जीवन के हर काम में सफलता मिलती है। वहीं, जल्द ही चंद्र का राशि परिवर्तन होने वाला है। दरअसल, वैदिक पंचांग के अनुसार, 25 दिसंबर 2024 को चंद्र देव तुला राशि में गोचर करेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्र देव सवा दो दिन के लिए ही किसी राशि में विराजमान रहते हैं। ऐसे में इस राशि परिवर्तन का असर सभी 12 राशि वालें जातकों पर पड़ेगा। लेकिन ये 3 राशियां ऐसी हैं जिन्हें इस दौरान जमकर लाभ मिलने वाला है। इन राशियों के लिए चंद्र गोचर शुभ साबित हो सकता है। तो चलिए जानते हैं कौन सी हैं ये लकी राशियां।

मेष राशि (Mesh Rashi)

मेष राशि वाले जातकों के लिए यह समय शुभ साबित होगा। इस दौरान छात्रों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोग अपने काम समय पर पूरे कर पाएंगे। परिवार के साथ घूमने-फिरने का मौका मिलेगा। करियर में बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। व्यापारी वर्ग को नए ऑर्डर मिल सकते हैं, जिससे मुनाफा दोगुना हो सकता है। इस दौरान आपका स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। कुल मिलाकर देखा जाए तो चंद्र गोचर आपके लिए लकी साबित होगा।

सिंह राशि (Singh Rashi)

सिंह राशि वाले जातकों के लिए चंद्र का राशि परिवर्तन शुभ परिणाम लेकर आएगा। व्यापार में आ रही दिक्कतें खत्म होंगी और नए ऑर्डर से मुनाफा बढ़ेगा। नौकरी करने वालों को प्रमोशन या सैलरी बढ़ने की खबर मिल सकती है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। परिवार और पार्टनर के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। दोस्तों के साथ धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बन सकता है। नौकरी के नए अवसर भी मिल सकते हैं। इस राशि के जातकों का आत्मविश्वास बढ़ेगा।

कुंभ राशि (Kumbh Rashi)

कुंभ राशि के लोगों के लिए यह समय बहुत शुभ साबित होगा। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में जीत मिलने की संभावना है। नौकरी और व्यापार में अच्छा पैसा कमाने का मौका मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अचानक धन लाभ के मौके मिलेंगे। वाहन खरीदने की योजना बन सकती है। छात्रों को करियर में तरक्की मिल सकती है। आपका सेहत बेहतर रहेगा। नौकरीपेशा हैं तो प्रमोशन के भी अच्छे चांस हैं। इस दौरान आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।