Grahan Yoga: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्रमा सबसे तेज गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। वह एक राशि में करीब ढाई दिन तक रहते हैं। ऐसे ही चंद्रमा आज यानी 22 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 58 मिनट पर मीन राशि में प्रवेश कर गए हैं। इस राशि में 24 नवंबर को शाम 4 बजकर 1 मिनट तक रहेंगे। बता दें कि मीन राशि में पहले से ही राहु ग्रह विराजमान है। ऐसे में दोनों ग्रहों की युति से ग्रहण योग का निर्माण हो रहा है। इस अशुभ योग बनने से कुछ राशियों के जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि ग्रहण योग बनने से किन राशियों को रहना होगा संभलकर।
कब बनता है ग्रहण योग?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब किसी भाव में चंद्रमा के साथ किसी पापी ग्रह यानी राहु या केतु की युति होती है, तो ग्रहण योग का निर्माण होता है। ये ग्रहण योग जिस भाव में बनता है उससे संबंधित बुरे प्रभाव डजालता है। यह योग अत्यंत अशुभ योगों में से एक माना जाता है। चंद्रमा और राहु की युति से जातक के मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है। जिसके कारण नींद में बाधा आने के साथ बुरे सपनों से परेशान रहता है।
मेष राशि (Mesh Zodiac)
इस राशि में चंद्रमा और राहु की युति द्वादश भाव में हो रही है जिसे व्यय का भाव कहा जाता है। ऐसे में बेकार के खर्चों से परेशान रह सकते हैं। अपने स्वास्थ्य के साथ माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। इस अवधि में किसी भी प्रकार की उपलब्धि प्राप्त नहीं होगा। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। लेकिन बिजनेस में इससे कोई लाभ मिलने के आसार नहीं नजर आ रहे हैं।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
इस राशि में ग्रहण योग अष्टम भाव में बन रहा है।ष ऐसे में इस राशि के जातकों को आर्थिक, मानसिक और शारीरिक रूप से थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखने की जरूरत है। वाहन चलाते समय भी थोड़ा सावधानी बरतें। इसके साथ ही निवेश करने की सोच रहे हैं, तो थोड़ा सोचकर करें। क्योंकि धन हानि के संकेत बन रहे हैं। इसके साथ ही किसी के बहकावे में आकर पैसे उधार देने से बचें, क्योंकि वह वापस लौटकर मिले ऐसा काफी कम संभावना है।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
इस राशि में चंद्रमा और राहु की युति चतुर्थ भाव में हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए ग्रहण योग अनुकूल साबित नहीं होगा। परिवार के सदस्यों के बीच किसी बात को लेकर मतभेद उत्पन्न हो सकता है। कार्यस्थल में भी थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है, क्योकि कोई आपके काम का क्रेडिट खुल ले सकता है। इसके साथ ही पैसों के मामले में भी थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। बेकार के खर्च से परेशान हो सकते हैं। इसके साथ ही लव लाइफ और वैवाहिक जीवन में भी समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। कुल मिलाकर अगले ढाई दिन मकर राशि के जातकों को थोड़ा सोच-समझकर हर काम करने चाहिए।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।