Grahan Yog 2025: ज्योतिष शास्त्र में ग्रह एक निश्चित समय अवधि पर गोचर करते शुभ और अशुभ योग का निर्माण करते हैं। जिसका असर मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 30 जून को केतु और चंद्रमा की युति (Ketu And Moon Ki Yuti) से ग्रहण योग का निर्माण होने जा रहा है। यह योग सिंह राशि में बनेगा। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय विशेष सावधान रहने की जरूरत है। इन लोगों को धनहानि और सेहत खराब के योग बन रहे हैं। साथ ही उधार धन फंस सकता है। वहीं दुर्घटना के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

12 घंटे बाद बनने जा रहा पावरफुल ‘गजकेसरी राजयोग’, इन 3 राशि वालों का चमक सकता है भाग्य, अचानक धनलाभ के योग

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए ग्रहण योग नकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से अष्टम भाव में बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपके मन में बैचेनी रह सकती है। साथ ही मानसिक तनाव रह सकता है। आपको कोई काम बनते- बनते रुक सकता है। साथ ही किसी के साथ मनमुटाव हो सकता है। साथ ही कोई पुराना रोग उभर सकता है। वहीं इस समय आपकी सेहत खराब हो सकती है।

मीन (Meen Zodiac)

आप लोगों के लिए केतु और चंद्रमा का ग्रहण योग हानिकारक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से छठे भाव पर बनेगा। इसलिए इस समय आपको थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। इस समय आप अनिद्रा की समस्या से ग्रस्त रह सकते हैं। साथ ही इस समय की गई यात्रा फलदायी नहीं रहेगी। इसलिए यात्रा से बचें। वहीं कोर्ट- कचहरी के मामलों में आपको निराशा हाथ लग सकती है। साथ ही इस समय आपकी परिवारजनों के साथ मनमुटाव हो सकता है। 

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए केतु और चंद्रमा का ग्रहण योग नुकसानदायक साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से धन और वाणी भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपका धन कहीं फंस सकता है। साथ ही वहीं इस समय व्यापारियों की आय थोड़ी कम रहेगी। वहीं इस समय आपको फिजूल खर्चों का सामना कर पड़ सकता है। वहीं इस समय कार्यस्थल या घर पर किसी के साथ वाद- विवाद हो सकता है। वहीं इस अवधि में स्वास्थ्य खराब हो सकता है। 

घर में कुत्ता पालना चाहिए या नहीं? जानिए प्रेमानंद महाराज ने क्या दिया उत्तर

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025