आचार्य चाणक्य जिन्होंने अपनी चाणक्य नीति में कई ऐसी बातें बताई है जिसका यदि कोई व्यक्ति पालन करता है तो उसका जीवन हमेशा सुखमय और कामयाबी से भरा रहता है। साथ ही वह कई ऐसे गलतियों से बच सकता और दुख से दूर सकता है। उसी चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य ने कुछ ऐसी बातें बताई है जो कि मानव जीवन के लिए बहुत ही उपयोगी है। चाणक्य के कुछ चीजें ऐसी हैं जिसे यदि कोई कितना ही प्यारा क्यों न हो उसे भी यह चीज कभी नहीं देनी चाहिए। परंतु क्या आप जानते हैं कि आखिर वह चीज क्या है? यदि नहीं! तो आगे इसे जानते हैं।
रहस्य: हर व्यक्ति की कमजोरी होती है उसका रहस्य, कभी भी किसी को नहीं बताना चाहिए। जैसे कि रावण का रहस्य था कि उसकी नाभि में उसे मारने से उसकी मृत्यु हो सकती है। जो उसके भाई विभीषण के अलावा कोई अन्य नहीं जानता था। साथ ही जब विभीषण-रावण के विरुद्ध हुआ और राम के पक्ष से युद्ध लड़ने लगा तब विभीषण ने रावण के रहस्य को बता दिया। जिसकी वजह से रावण की मृत्यु हुई वरना उसे कोई भी नहीं मार पाता। उसी प्रकार चाहे आपका अपना सच्चा मित्र या आपकी पत्नी ही क्यों न हो उसे अपना रहस्य भूलकर भी नहीं बताना चाहिए।
पत्नी का गलत व्यवहार: चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को भूलकर भी अपने दोस्तों, सगे-संबंधियों या फिर अन्य किसी को अपनी पत्नी के द्वारा किए गए गलत व्यवहार को नहीं बताना चाहिए।
अपनी इज्जत: चाणक्य नीति में चाणक्य कहते हैं कि मनुष्य को दूसरों के सामने यह कभी नहीं बताना चाहिए कि उसने अपनी इज्जत किस तरह गंवाई है।
लोगों की गालियां: आचार्य चाणक्य के अनुसार मनुष्य को अन्य व्यक्ति के सामने दूसरों के द्वारा कही गई गली या अपशब्द के बारे में नहीं बताना चाहिए। क्योंकि आचार्य चाणक्य कहते हैं कि इन बातों को दूसरों के साथ साझा करने से बाद में उसी की अपमान किया जाता है।
