Chanakya Niti: चाणक्य ने अपनी किताब में कई ऐसी महत्वपूर्ण बातों का ज़िक्र किया है जिसे अपनाकर हम शांतिपूर्वक सुख में अपना जीवन व्यतीत कर सकते हैं। सफलता मनुष्य को ऊंचाइयों पर ले जाती है लेकिन इस ऊंचाई से कई लोग जलते हैं और वही सफल मनुष्य के दुश्मन बन जाते हैं। इन दुश्मनों के कारण कई बार धन की हानि भी होने लगती है। चाणक्य ने कुछ ऐसे ही गुण बताए हैं जिन्हें अपने जीवन में शामिल कर हम अपने दुश्मनों की चाल को पलट सकते हैं।

धन कमाने के लिए न करें गलत रास्तों का चुनाव- चाणक्य नीति कहती है कि धन कमाने के लिए कभी भी गलत रास्ते का चुनाव न करें। इससे आत्मग्लानी होती होती है और साथ ही आपके दुश्मनों के पास आपको पीछे धकेलने के लिए मौका बना रहता है। इससे आपकी छवि धूमिल होती है और आप कदम-कदम पर झूठ का सहारा लेते हैं। इससे आपके दुश्मन मज़बूत होते हैं। इसलिए धन कमाने के लिए हमेशा सही रास्ते का चुनाव करें और हमेशा सच का सामना करें।

खुद को बनाएं विनम्र- आपका विनम्र स्वभाव दुश्मन पैदा नहीं होने देता। चाणक्य नीति के अनुसार, मधुर वाणी से आपके दुश्मन भी मदद को तैयार हो जाते हैं और आपको नुकसान पहुंचाने की नहीं सोचते। जिन मनुष्यों की वाणी कटु होती है उनके दुश्मनों की संख्या भी ज्यादा होती है। वो आए दिन झगड़ों में उलझे रहते हैं और अपने धन का नुकसान करते हैं। इसलिए सबसे मधुर वाणी में बात करें, दुश्मन भी आपके वश में रहेंगे।

ज्ञान में करें बढ़ोतरी- चाणक्य नीति में इस बात का ज़िक्र है कि ज्ञानी मनुष्य सभी के साथ मिलकर चलता है और अपने दुश्मनों पर भी विजय पाकर उन्हें अपना दोस्त बना लेता है। इसलिए अपने ज्ञान में बढ़ोतरी करें। इससे धन की कमी भी दूर होती है और आप दूसरों की मदद कर उन्हें अपना दोस्त बना पाते हैं।

सोच समझ कर करें खर्च- धन का संचय करना सीखें और सोच समझ कर धन का सही जगह इस्तेमाल करें। इससे संपन्नता बनी रहेगी और दुश्मन आपके धन की हानि नहीं कर पाएंगे।