Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य महान अर्थशास्त्री और रणनीतिकार थे। उन्होंने एक नीति शास्त्र की रचना की, जिसमें उन्होंने धन, संपत्ति, स्त्री, दोस्त, करियर और दांपत्य जीवन से जुड़ी कई बातों का गहराई से जिक्र किया है। चाणक्य जी ने अपनी नीतियों से हमेशा समाज का मार्गदर्शन किया है। मान्यता है कि जो व्यक्ति आचार्य चाणक्य की नीतियों का अनुसरण करता है, वह अपने जीवन में खूब तरक्की हासिल करता है।
चाणक्य जी ने नीति शास्त्र में लिखा है कि पति-पत्नी का रिश्ता सबसे मजबूत होता है क्योंकि वह हर सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ निभाते हैं। हालांकि कुछ आदते हैं, जो दांपत्य जीवन में कलह का कारण बन सकती हैं। आइए जानते हैं उन आदतों के बारे में…
क्रोध मजबूत रिश्ते को भी खत्म कर देता है:
चाणक्य नीति के अनुसार क्रोध यानी गुस्सा पति-पत्नी के रिश्ते को बुरी तरह से प्रभावित करता है। जब आप गुस्से में होते हैं तो अच्छे और बुरे की समझ खो बैठते हैं। साथ ही गुस्से में व्यक्ति बड़ा नुकसान भी कर बैठता है। वहीं दांपत्य जीवन में कई छोटी- छोटी बाते बड़ा रूप ले लेतीं हैं और व्यक्ति आपा खो बैठता है, जिसका परिणाम बुरा होता है। इसलिए व्यक्ति को अपने गुस्से पर काबू रखना चाहिए।
धोखा रिश्ते में दरार डाल देता है:
किसी भी रिश्ते में दिया गया धोखा उसको पूरी तरह से खत्म कर देता है। क्योंकि दांपत्य जीवन का रिश्ता एक विश्वास पर ही टिका होता है। लेकिन अगर एक बार विश्वास टूट जाए तो यह रिश्ता हमेशा- हमेशा के लिए खत्म हो जाता है। इसलिए हमेशा रिश्ते के प्रति ईमानदार होना चाहिए।
बातचीत न होना:
पति- पत्नी के बीच में बातों का आदान- प्रदान अच्छे से होना चाहिए। न कि आपस में कुछ छिपाना चाहिए। क्योंकि अगर बात बुरी लग रही है तो तुरंत बोल देनी चाहिए न कि उसको मन में बिठाकर रखना चाहिए। ऐसा करने से रिश्ता और कमजोर होता चला जाता है। (यह भी पढ़ें)- Astrology: जानिए कुंडली में कैसे बनता है पितृ दोष, क्या है इसके कारण और निवारण
एक- दूसरे के प्रति सम्मान होना चाहिए:
कहा जाता है कि शक्ति के बिना शिव अधूरे हैं, इसी प्रकार पति और पत्नी भी एक-दूसरे के बिना अधूरे होते हैं। माना जाता है कि जिस रिश्ते में सम्मान और आदर नहीं होता, वह रिश्ता कभी टिक नहीं पाता। इसलिए दांपत्य जीवन में एक-दूसरे के प्रति आदर और सम्मान होना बेहद ही जरूरी है। (यह भी पढ़ें)- Weekly Horoscope, Mar. 14 – Mar. 20, 2022: सूर्य ग्रह का मीन राशि में प्रवेश, सिंह राशि वालों को आर्थिक लाभ और वृश्चिक वालों के रूके हुए काम होंगे पूरे, जानिए आपके लिए कैसा रहेगा हफ्ता