Chanakya Niti In Hindi: आचार्य चाणक्य ने चाणक्य नीति में मानव समाज के कल्याण से संबंधित कई नीतियां बताई हैं। कहते हैं कि जो व्यक्ति इनकी नीतियों का अनुसरण करता है उसे जीवन में कभी किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ता। इनकी नीतियां आज के समय में भी काफी प्रासंगिक प्रतीत होती हैं। चाणक्य ने सफलता से संबंधित कई जरूरी बातें बताई हैं। इन्होंने अपनी नीति के एक श्लोक में बताया है कि कौन सी अच्छी आदतें व्यक्ति को धनवान बनाती हैं।

समय की कीमत- समय किसी के लिए नहीं रुकता इसलिए समय के साथ चलना बेहद जरूरी है। चाणक्य नीति अनुसार जो लोग समय की कीमत नहीं जानते, उन्हें जीवन में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। योग्य व्यक्ति समय का सदुपयोग करके अपने सभी काम समय पर पूरे कर लेते हैं। समय की कीमत को समझने वालों पर मां लक्ष्मी की सदैव कृपा होती है।

स्वभाव- कहते हैं कि मनुष्य को उसका स्वभाव ही धनवान बनाता है। इसलिए व्यक्ति को अपने स्वभाव में विनम्रता लानी चाहिए। जो व्यक्ति विनम्र स्वभाव का होता है उसे हर जगह मान-सम्मान प्राप्त होता है। विनम्रता व्यक्ति के अंदर का श्रेष्ठ गुण माना गया है।

पॉजिटिविटी- चाणक्य अनुसार जीवन में सफलता पाने के लिए सकारात्मक होना बहुत जरूरी है। जो व्यक्ति हर समय नकारात्मकता से घिरा रहता है, उसका जीवन कभी खुशनुमा नहीं रह सकता है। इसलिए व्यक्ति को सकारात्मक विचारों को अपनाना चाहिए। जिस इंसान की सोच पॉजिटिव होती है उस पर मां लक्ष्मी की कृपा होती है। (यह भी पढ़ें- इन जन्म तारीख वाले लोगों के लिए अगस्त रहेगा खास, कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के बन रहे योग)

साफ-सफाई: चाणक्य का कहना है कि जो लोग साफ सुथरा रहते हैं उनके घर में मां लक्ष्मी का वास होता है। दिवाली के समय भी धन की देवी की पूजा करने से पहले घर की अच्छे से साफ-सफाई कर ली जाती है ताकि मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त हो सके।

धन का संचय: आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जो व्यक्ति धन को जोड़कर नहीं रखता और कार्यों में धन खर्च करता है, वहां सदैव सुख समृद्ध की कमी रहती है। यदि घर परिवार में सुख-समृद्धि का वास चाहिए तो धन-धान्‍य के संचयन पर ध्यान जरूर देना चाहिए और बेफजूल में धन खर्च करने से बचना चाहिए।