Acharya Chanakya: महान अर्थशास्त्री और बुद्धिमत्ता के धनी आचार्य चाणक्य अपनी नीतियों को लेकर काफी प्रसिद्ध हैं। आचार्य चाणक्य को समाज की गहराई से समझ थी, इसलिए उन्होंने एक नीति शास्त्र की रचना की, जिसमें उन्होंने लोगों को खुशहाल, सफल और सम्मानजनक जिंदगी जीने के तरीके बताएं हैं। चाणक्य जी की नीतियां आज के समय में भी प्रासंगिक मानी जाती है। मान्यता है कि जो व्यक्ति उनकी नीतियों का अनुसरण कर ले, उन्हें अपने जीवन में कभी भी असफलता का सामना नहीं करना पड़ता।
आपको बता दें आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में धन, विद्या, पति-पत्नी और करियर लगभग सभी विषयों पर गहराई से चर्चा की है। चाणक्य जी ने अपने नीति शास्त्र बताया है कि अगर व्यक्ति को धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा चाहिए तो उसे कुछ लोगों को भूलकर भी नहीं सताना चाहिए। आइए जानते हैं…
अहंकार होता है नाश की जड़:
आचार्य चाणक्य के अनुसार अगर व्यक्ति के पास धन, पद और प्रतिष्ठा आ जाए तो उसे गंभीर ना होकर विनम्र हो जाना चाहिए। अक्सर जब लोगों के पास धन आ जाता है तो उनमें अहंकार भी आ जाता है। लेकिन चाणक्य जी के अनुसार व्यक्ति को कभी भी अहंकार नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह विनाश की जड़ होता है।
गरीब लोगों को नहीं सताना चाहिए:
आपको बता दें कि ज्यादातर लोग अहंकार में आकर अपने से कमजोर व्यक्ति को सताना शुरू कर देते हैं। लेकिन आचार्य चाणक्य की मानें तो जिन लोगों के पास पद और प्रतिष्ठा होती है, उन्हें कभी भी अपने से कमजोर लोगों और गरीबों को सताना नहीं चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। अक्सर देखा गया है जो लोग गरीबों को सताने हैं उन पर मुसीबतों पहाड़ टूट जाता है और आचार्य चाणक्य के अनुसार ऐसे लोग निर्धन भी हो जाते हैं। (यह भी पढ़ें)- नहीं कर पाते अच्छे और बुरे इंसान की परख? Chanakya Niti की इन बातों को हमेशा रखें ध्यान
महिलाओं, बच्चों को नहीं करना चाहिए परेशान:
आचार्य चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को कभी भी महिलाओं और बच्चों को नहीं सताना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से ना केवल मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं बल्कि घर में दरिद्रता आ जाती है। समाज में भी व्यक्ति के मान-सम्मान को हानि होती है। हिन्दू धर्म में स्त्री को देवी का स्वरूप माना जाता है, इसलिए स्त्री को सताने से मां लक्ष्मी नाराज हो जातीं है।
मां लक्ष्मी रूठ जातीं हैं:
चाणक्य जी के अनुसार जो लोग परिश्रम करने वाले लोगों का सम्मान नहीं करते हैं, उन पर कभी भी मां लक्ष्मी प्रसन्न नहीं होती। इसलिए धन आने पर भी व्यक्ति को कभी भी मेहनती लोगों का अपमान नहीं करना चाहिए। कई लोग अपने घमण्ड में मेनहती लोगों को सताने लगते हैं, उन्हें उलटा सीधा बोलने लगते हैं, जो कि गलत है। ऐसे लोगों से मां लक्ष्मी रूठ जातीं हैं। (यह भी पढ़ें)- चाणक्य नीति अनुसार अपनी जिंदगी में हमेशा इन चीजों को देना चाहिए सम्मान, पूरी हो जाती हैं सभी ख्वाहिश
