Chanakya Niti In Hindi: चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य ने जीवन के हर क्षेत्र से जुड़ी जानकारियों को संग्रहित किया है। कहते हैं कि प्राचीन काल में कोई व्यक्ति या परिस्थिति ऐसी नहीं थी, जिससे चाणक्य विजय प्राप्त नहीं कर सकते थे। इतिहासकार बताते हैं कि आचार्य चाणक्य का दिमान इतना तेज था कि वो जटिल-से-जटिल समस्या का समाधान भी बहुत आसानी से ढूंढ लिया करते थे।

चाणक्य राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक विषयों के बारे में बहुत गहरी जानकारी रखते थे। पैसों को लेकर भी आचार्य ने कई बातें बताई हैं, उनके अनुसार जिन लोगों में ये 4 आदतें होती हैं उन्हें पैसों की कमी हो सकती है।

सुबह देर से जगना: चाणक्य नीति में धन को लेकर कई नीतियां बताई गई हैं जिससे आप ये जान सकते हैं कि कैसे लोगों को जीवन में कभी आर्थिक तंगी नहीं झेलनी पड़ती। आचार्य के मुताबिक सुबह का वक्त अनमोल होता है इसलिए हर किसी को सवेरे जल्दी उठ जाना चाहिए।

वहीं, जो लोग समय का महत्व नहीं समझते उनके जीवन में आर्थिक परेशानियां आती ही रहती हैं। चाणक्य कहते हैं कि मां लक्ष्मी की कृपा कभी उनपर नहीं बनती जो देर तक बिस्तर पर ही पड़े रहते हैं।

नहीं रखते साफ-सफाई: आचार्य कहते हैं कि जो लोग अपने शरीर की साफ-सफाई की ओर ध्यान नहीं देते हैं, उन्हें भी धन संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। शरीर की साफ-सफाई के साथ ही दांतों और कपड़ों को साफ रखना भी जरूरी है। साथ ही, आस-पास की सफाई भी जरूरी है। चाणक्य के मुताबिक जो लोग रोजाना नहाते नहीं हैं या फिर मंजन नहीं करते, गंदे कपड़े पहनते हैं उन पर मां लक्ष्मी कभी प्रसन्न नहीं होती हैं।

खाने पर न हो संतुलन: शरीर के लिए खाना बेहद जरूरी है लेकिन जिन लोगों का ध्यान पूरे समय खाने के तरफ ही होता है, उनके जीवन में पैसों की कमी हो सकती है। आचार्य कहते हैं कि जो लोग जरूरत से अधिक भोजन करते हैं, उन्हें भी गरीबी का सामना करना पड़ सकता है

उनके मुताबिक ऐसे लोगों के पास लक्ष्मी ज्यादा समय तक नहीं टिकती हैं। ऐसे में आर्थिक संकट से बचने के लिए लोगों को सीमित मात्रा में ही भोजन करने की सलाह दी जाती है।

कड़वी बोली: आचार्य चाणक्य के अनुसार जो लोग कड़वा बोलते हैं उनके पास पैसा नहीं टिकता है। अपनी नीति पुस्तक में चाणक्य बताते हैं कि कठोर बोली बोलने वाले लोगों पर मां लक्ष्मी की कृपा नहीं होती और उन्हें सदैव धन की कमी और आर्थिक परेशानियों से गुजरना पड़ता है।