Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य, एक महान शिक्षक, रणनीतिकार और अर्थशास्त्री थे, उन्होंने अपनी नीति शास्त्र में कुछ बेहद महत्वपूर्ण बातें बताई हैं जो आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं। चाणक्य कहते हैं कि जीवन में सफलता, समृद्धि और सुख पाने के लिए सिर्फ मेहनत ही काफी नहीं होती, बल्कि सही निर्णय और सही स्थान का भी बड़ा महत्व होता है। उनका मानना था कि अगर व्यक्ति कुछ बातों का ध्यान न रखें, तो वह चाहकर भी खुशहाल जीवन नहीं बिताता और जीवन भर गरीबी में ही जूझता रहता है। ऐसे में आइए आचार्य चाणक्य से जानते हैं कि किन स्थानों पर रहने वाले व्यक्ति कभी तरक्की नहीं करते हैं।

चाणक्य नीति के पहले अध्याय के 9वें श्लोक में चाणक्य कहते हैं कि पांच ऐसी परिस्थितियां या स्थान होते हैं जहां रहने से व्यक्ति का जीवन लगातार संघर्ष और गरीबी से घिरा हुआ रहता है।

श्लोक – धनिकः श्रोत्रियो राजा नदी वैद्यस्तु पञ्चमः।
पञ्च यत्र न विद्यन्ते न तत्र दिवसे वसेत॥

इसका अर्थ है कि जहां ये पांच चीजें नहीं हों – विद्वान ब्राह्मण, धनिक (कारोबारी), राजा (प्रशासन), नदी (जल स्रोत) और वैद्य (चिकित्सक) वहां एक दिन भी नहीं रहना चाहिए।

चाणक्य के अनुसार इन जगहों पर कभी नहीं रहना चाहिए

जहां विद्वान ब्राह्मण न हो

चाणक्य के अनुसार जिस स्थान पर वेदों को जानने वाले, धर्म का पालन करने वाले ब्राह्मण नहीं रहते, वहां पर धर्म का अभाव होता है। ऐसे स्थान पर धार्मिक और नैतिक मूल्यों की कमी होती है, जिससे समाज में अज्ञान और अशांति फैलती है। ऐसा वातावरण व्यक्ति के विकास में बाधा डाल सकता है।

जहां धनिक या व्यापारी न हों

चाणक्य के अनुसार, जिस स्थान पर कारोबार नहीं होता, वहां आर्थिक प्रगति संभव नहीं होती। चाणक्य कहते हैं कि ऐसी जगहें आर्थिक रूप से पिछड़ी रहती हैं और वहां के लोगों के लिए जीवन कठिन होता है।

जहां योग्य राजा या प्रशासन न हो

चाणक्य के अनुसार, यदि किसी स्थान पर अच्छा शासन नहीं है, वहां अराजकता, अपराध और असुरक्षा का माहौल बन जाता है। चाणक्य मानते थे कि शासन व्यवस्था का अभाव लोगों को सुरक्षा और अवसरों से वंचित करता है, जिससे जीवन कठिन और दुखदायी हो जाता है।

जहां नदी या जल स्रोत न हो

जल ही जीवन है… जिस स्थान पर प्राकृतिक जल स्रोत नहीं है, वहां रहना मुश्किल हो जाता है। ऐसे क्षेत्रों में कृषि और दैनिक जीवन दोनों ही प्रभावित होते हैं। चाणक्य कहते हैं कि जल के अभाव वाला क्षेत्र जीवन के लिए उपयुक्त नहीं होता।

जहां चिकित्सक न हो

स्वास्थ्य जीवन का आधार है… यदि किसी स्थान पर वैद्य या डॉक्टर उपलब्ध नहीं है, तो किसी भी बीमारी की स्थिति में जीवन संकट में पड़ सकता है। इसलिए ऐसी जगहों से बचना चाहिए।

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।