Chanakya Niti on Being Successful : भारत के इतिहास में आचार्य चाणक्य का नाम बहुत गर्व के साथ लिया जाता हैं। इतिहास में खंड-खंड में बंटे भारत को एक सूत्र में पिरोने का श्रेय आचार्य चाणक्य को जाता है। चाणक्य को हर क्षेत्र का ज्ञान था। उनके बताए गए लाइफ मैनेजमेंट सूत्र आज के समय में भी प्रासंगिक माने जाते हैं। आचार्य चाणक्य ने हर परिस्थिति के विषय में अपने विचार बताए हैं। चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य कहते हैं कि अगर कोई व्यक्ति सफलता पाने के लिए भटक रहा है तो उसे हमेशा इन चार बातों को याद रखना चाहिए।
कभी न छोड़े मेहनत की डोर – आचार्य चाणक्य यह मानते हैं कि जो व्यक्ति सफलता पाना चाहता है उसे कभी मेहनत करना नहीं छोड़ना चाहिए। क्योंकि मेहनत एक मात्र ऐसा रास्ता है जो आपको सफलता हासिल करवाने में आपकी मदद कर सकता है। चाणक्य मानते हैं कि जो व्यक्ति भाग्य के भरोसे बैठ जाते हैं ऐसे लोग कभी सफल नहीं हो पाते हैं।
सकारात्मक रवैया अपनाएं – सफलता पाने की राह में अनेकों बार असफलता का सामना करना पड़ता है। ऐसे में यह बहुत जरूरी है कि व्यक्ति सकारात्मक रवैया अपनाएं। क्योंकि सकारात्मक रवैया अपनाकर ही असफलताओं का सामना किया जा सकता है। चाणक्य मानते हैं कि जो व्यक्ति असफलताओं से निराश होकर बैठ जाता है उसे सफलता सिर्फ चमत्कार से ही मिल सकती है।
सक्रिय बने रहें – अगर आप जिंदगी में सफलता चाहते हैं तो यह बहुत जरूरी है कि आप अपने क्षेत्र में सक्रिय बने रहें। जो व्यक्ति जिस दिशा में सफलता पाना चाहता है उसे उस दिशा का ज्ञान होना चाहिए। जितनी जल्दी और जितनी शानदार सफलता की चाह आपको है आप उतना ही ज्यादा ज्ञान अर्जन करने की कोशिश कीजिए। क्योंकि समाज में बिना ज्ञान का व्यक्ति मूर्ख माना जाता है।
मजबूत करें रिश्ते – चाणक्य चौरफा सोचते हैं। उनका मानना है कि आप जिस क्षेत्र में कार्य कर अपना सिक्का जमाना चाहते हैं आपको उस क्षेत्र के लोगों से अच्छे संबंध स्थापित करने चाहिए। ऐसा करने से लोगों के बीच आपकी पहचान तो बनेगी ही साथ ही भविष्य में आपको इसका फायदा जरूर मिलेगा।