Chanakya Niti for Money: चाणक्य को इतिहास के सर्वश्रेष्ठ बुद्धिजीवियों में से एक माना जाता हैं। कहते हैं कि आचार्य चाणक्य महान ज्ञाता, कुशल राजनीतिज्ञ और सफल अर्थशास्त्री थे। समाजशास्त्री और अर्थशास्त्री चाणक्य ने चाणक्य नीति में कई ऐसी बातों का जिक्र किया है जिसका महत्व वर्तमान संदर्भ में भी कम नहीं हुआ है। बताया जाता है कि चाणक्य को सभी विषयों का गहन ज्ञान था। चाणक्य नीति में यह भी बताया गया है कि किन लोगों को उनके गुणों की वजह से अपार धन की प्राप्ति होती है।

जिनके मन में दयालुता हो – चाणक्य नीति में यह बताया गया है कि जिनके मन में दयालुता का भाव होता है, वो लोग मन के बहुत सच्चे होते हैं। ऐसी मान्यता है कि इनके सच्चे मन की वजह से इन पर माता महालक्ष्मी की कृपा बरसती है। बताया जाता है कि ऐसे लोगों को धन-धान्य और ऐश्वर्य की प्राप्ति दैवीय कृपा से होती हैं।

दृढ़ निश्चय करने वाले लोग – आचार्य चाणक्य कहते हैं जो लोग दृढ़ निश्चय करने वाले होते हैं, उन पर देवी लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसती है। ऐसे लोग अपने पक्के इरादों से हर मुकाम को हासिल कर लेते हैं। कहा जाता है कि जिन लोगों के इरादे पक्के होते हैं उनकी राह भी साफ रहती है। ऐसे लोगों को रास्ते में हजारों अड़चनें भी आएं तो इनके इरादों की मजबूती को तोड़ नहीं पाती हैं।

ईमानदारी से जीने वाले – कहा जाता है कि जो लोग अपने कामों को करने में ईमानदारी बरतते हैं, उन्हें कभी धन का अभाव नहीं देखना पड़ता है। बताया जाता है कि उनकी ईमानदारी ही उन्हें कामयाबी और विजय दिलाती चली जाती है। कहा जाता है कि ईमानदारी से काम करने वाला व्यक्ति सभी का पसंदीदा होता है।

मेहनत करने वाले लोग – आचार्य चाणक्य बताते हैं कि मेहनत करने वाले लोगों को कभी धन की कमी नहीं रहती है, ऐसे लोग अपनी किस्मत को भी अपनी मेहनत से बदलने का जज्बा रखते हैं। माना जाता है कि आचार्य चाणक्य मेहनती लोगों को बहुत पसंद किया करते थे। उन्हें वो ही लोग अच्छे लगा करते थे जो अपनी मेहनत पर यकीन करते हैं।