Chanakya Niti on Lucky People/ Money: आचार्य चाणक्य को इतिहास के बुद्धिजीवियों में याद किया जाता है। कहते हैं कि उन्हें सभी विषयों की गहरी समझ थी। इसलिए आज भी लोग जीवन में कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले उस पर चाणक्य के विचार जानना चाहते हैं। चाणक्य बताते हैं कि कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जिनके आचरण से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और उनके घर में वास करती हैं।
परिश्रम करने वाले लोग – चाणक्य कहते हैं कि परिश्रम करने वाले लोगों पर हमेशा माता महालक्ष्मी की कृपा बनी रहती हैं। परिश्रम करने वाले लोग अपनी मेहनत से अपने जीवन में ऐसी परिस्थितियां बना लेते हैं जिनसे धन आगमन के योग बनने लगते हैं। चाणक्य कहते हैं कि वो लोग बहुत खास होते हैं जिन्हें जिंदगी में मेहनत करने का मौका मिलता है। इसलिए इसे अपना सौभाग्य मानकर धन वर्षा के योग बनने का इंतजार करना चाहिए।
जहां स्त्रियां रहती हैं प्रसन्न – चाणक्य कहते हैं कि जिन लोगों के घर में उनके घर की स्त्रियां प्रसन्न रहती है उस घर में धन वर्षा अवश्य होती है। स्त्रियों में केवल पत्नी ही नहीं बल्कि माता, बहन, भाभी और घर की अन्य सभी स्त्रियां शामिल होती हैं। इसलिए प्रयास करना चाहिए कि यह दुखी न हों। ऐसा करने से माता महालक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन वर्षा के रूप में घर में वास करती हैं।
धर्म-कर्म में रुचि रखने वाले लोग – जिन लोगों की रुचि धर्म-कर्म में अधिक होती है ऐसे लोगों के ऊपर दैवीय कृपा बरसती हैं। चाणक्य का मानना है कि कर्म में और धर्म में विश्वास करने वाले लोग अपनी मेहनत और किस्मत के पराक्रम से जीवन में अपार धन हासिल करते हैं और अपना और अपने परिवार का नाम रोशन करते हैं। ऐसे लोगों को छोटी उम्र में ही अपार सफलता के साथ-साथ धन मिलता है।
जो किस्मत के भरोसे नहीं बैठते हैं – चाणक्य कहते हैं कि जो लोग अपनी किस्मत के भरोसे बैठकर पैसे का इंतजार करते हैं वह हमेशा दरिद्र रहते हैं। इसलिए मनुष्य को सिर्फ किस्मत के भरोसे बैठकर धन प्राप्ति का इंतजार नहीं करना चाहिए बल्कि उसके लिए कुछ पुरुषार्थ भी करना चाहिए। जो लोग किस्मत के भरोसे नहीं बैठते हैं उनके घरों में अवश्य धन वर्षा होती है।