Chanakya Niti in Hindi: नया साल में हर कोई चाहता है कि उनके घर शुभता व लक्ष्मी का प्रवेश हो। किसी को भी आर्थिक समस्याओं का सामना न करना पड़े। सुलभ जीवन जीने के लिए धन की जरूरत हर व्यक्ति को होती है। ऐसे में पैसों की कमी न केवल लोगों को मन मारने के लिए मजबूर करती है बल्कि इससे उनकी मुसीबतें भी बढ़ जाती हैं। ऐसे में चाणक्य के बताए गए उपाय धन की कमी को दूर करने में कारगर साबित होते हैं। आचार्य चाणक्य को महान ज्ञाता, कुशल राजनीतिज्ञ और सफल अर्थशास्त्री माना जाता है। उनके अनुसार जो लोग इन कार्यों को करते हैं उन्हें धन की कमी नहीं होती है और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
आचार्य चाणक्य के विचारों के मुताबिक भौतिक जीवन जीने के लिए धन की आवश्यकता होती है। मां लक्ष्मी जी को धन की देवी कहा जाता है। अपनी नीति पुस्तक में उन्होंने कहा है कि मां लक्ष्मी चंचल होती हैं। इसलिए उनकी कृपा बरसती रहे इसके लिए लोगों को काफी यत्न करने पड़ते हैं। ऐसे में उनका मानना है कि धनवान बनने के लिए लोगों को कुछ खास बातों का ध्यान रखने की जरूरत है –
जो लोग करते हैं भरपूर मेहनत: चाणक्य कहते हैं कि जो लोग अपना लक्ष्य निर्धारित कर उसे हासिल करने के लिए भरपूर मेहनत करते हैं, उन्हें मां लक्ष्मी का आशीर्वाद जरूर प्राप्त होता है। कठोर परिश्रम के बलबूते पर लोग मां लक्ष्मी की कृपा जरूर हासिल कर सकते हैं।
धन का महत्व समझना है जरूरी: आचार्य चाणक्य के मुताबिक धन कमाना जितना जरूरी है उससे ज्यादा जरूरी है धन की बचत करके रखना। बुरे समय में रखा हुआ पैसा ही काम आता है। उनके अनुसार उसी व्यक्ति को बुद्धिमान कहा जाता है जो व्यक्ति बुरे समय के लिए पैसा बचाकर रखता है। वहीं, वह मुनष्य जो व्यर्थ खर्चों में धन का इस्तेमाल करता है, संकट के समय में केवल हाथ मलता रह जाता है। ऐसे में जो लोग धन का महत्व समझकर उसे ठीक ढंग से खर्च करते हैं, उनपर मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है।
पैसों की बचत करने वाले लोग: धन का संचय बेहद ही जरूरी है। इसलिए हर व्यक्ति को अपने बुरे समय के लिए पैसा बचाकर रखना चाहिए। जो लोग मुश्किलों में भी आवेश में नहीं आने आते उनसे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।