Chanakya Niti on Age Difference in Marriage: आपने अक्सर ऐसा देखा होगा कि जब भी किसी लड़का या लड़की का रिश्ता पक्का होता है तो सबसे पहले दोनों की उम्र को लेकर चर्चा होती है। खासकर भारतीय समाज में यह आम बात है कि लड़का लड़की से उम्र में बड़ा होना चाहिए, फिर चाहे वह एक साल हो या 10 साल बड़ा। लेकिन बॉलीवुड में कई ऐसे कपल्स हैं, जहां पत्नी उम्र में पति से बड़ी हैं। इन कपल्स के बीच उम्र का बड़ा फासला है। जैसे कि, ऐश्वर्या राय अभिषेक बच्चन से दो साल बड़ी हैं, वहीं प्रियंका चोपड़ा निक जोनस से लगभग 10 साल बड़ी हैं। ऐसे में इसे देख लोग यही सोचते हैं कि क्या यह सही है, क्या कपल के बीच उम्र का इतना बड़ा अंतर ठीक है? यदि आपके मन में भी यही सवाल हैं, तो एक बार आचार्य चाणक्य की नीति को जरूर जानें। चाणक्य ने पति-पत्नी के बीच उम्र के अंतर को लेकर भी बताया है।
Shani Mahadasha: शनि की महादशा में इन राशियों का चमकता है भाग्य, नौकरी, प्रतिष्ठा और अकूत धन की होती है प्राप्ति, 19 साल रहता है प्रभाव
आचार्य चाणक्य से जानें कितना होना चाहिए उम्र का अंतर
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि शादी के लिए पति-पत्नी के बीच उम्र का अंतर कम होना चाहिए। चाणक्य नीति के मुताबिक, 3 से 5 साल का अंतर उचित माना जाता है। उनके अनुसार, पति-पत्नी के बीच साल का अंतर कम होने से वो एक दूसरे को अच्छे से समझ पाते हैं। इतना ही नहीं, उनका वैवाहिक जीवन भी खुशहाल रहता है।
अंतर ज्यादा होने से होती हैं परेशानियां
आचार्य चाणक्य के अनुसार, यदि पति-पत्नी के बीच उम्र का फर्क बहुत अधिक होगा, तो इससे जीवन में कई परेशानियां आने लगती हैं। उम्र में बड़ा अंतर होने पर सोचने का तरीका, प्राथमिकताएं और जीवन को देखने का नजरिया अलग-अलग हो जाता है, जिससे आपसी समझ में कमी आ सकती है। जब जीवनसाथी एक-दूसरे की भावनाओं और अपेक्षाओं को नहीं समझ पाते, तो रिश्ते में खटास आने लगती है। साथ ही, रिश्ते की नींव को भी कमजोर बना देते हैं। ऐसे में चाणक्य नीति
रक्षाबंधन पर व्यापार के दाता बुध होंगे उदित, इन राशियों की चमक सकती है किस्मत, आकस्मिक धनलाभ के योग
इस उम्र की लड़की से भी ना करें शादी
चाणक्य नीति में विवाह से जुड़ी कई बातें बताई गई हैं, जिनमें उम्र का अंतर भी शामिल है। आचार्य चाणक्य कहते हैं कि किसी ज्यादा उम्र के लड़के को बहुत ज्यादा कम उम्र की लड़की से शादी नहीं करना चाहिए। क्योंकि ऐसे रिश्तों में तालमेल बनाना मुश्किल हो सकता है और फिर विवाह अधिक समय तक नहीं टिकता। इसलिए चाणक्य जी कहते हैं कि जीवनसाथी चुनते समय उम्र का अंतर 3 से 5 वर्ष के भीतर ही हो, ताकि दोनों के बीच शादी के बाद दिक्कत ना हो।
यदि अधिक उम्र के सख्स पर जाए दिल
अगर ज्यादा उम्र के शख्स पर दिल आ जाए, तो ऐसे में जरूरी है कि शादी से पहले आप एक-दूसरे को अच्छे से समझें और समय दें। बातचीत और साथ बिताए लम्हों से आप यह जान सकते हैं कि उम्र का अंतर आपके रिश्ते में तनाव तो नहीं ला रहा है। अगर आप दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग है, तो उम्र सिर्फ एक संख्या बनकर रह जाएगी, और रिश्ता सफल भी हो सकता है।
यह भी पढ़ें…
धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।