Chanakya Niti In Hindi : आचार्य चाणक्य एक महान दार्शनिक और ज्ञानी थे। उन्होंने अपनो जीवन के अनुभवों से चाणक्य नीति नाम की पुस्तक लिखी। जो आज के समय में युवाओं की पसंदीदा पुस्तकों में से एक है। इनकी नीतियों में मानव समाज से संबंधित हर एक पहलू का जिक्र है जिसकी सहायता से आपको जीवन में आने वाली हर एक परेशानी का हल मिल सकता है। यहां हम जानेंगे कि चाणक्य की उस नीति के बारे में जिसमें उन्होंने कुछ लोगों से सावधान रहने की बात कही है…
– चाणक्य कहते हैं कि ऐसे लोगों से सावधान रहना चाहिए जिनका चरित्र दोहरा हो। जो आपके मुंह पर मीठी-मीठी बातें करते हैं और आपके पीठ पीछे आपकी बुराई। इन लोगों से रिश्ता रखने में अपना ही नुकसान है।
चाणक्य नीतिः इन चीजों में शामिल होने पर दोबारा स्नान करना है जरूरी
चाणक्य नीति से जानिए अपमान का जवाब कैसे दिया जाए
– जो लोग बुरे कर्म करते हैं उनका साथ भी अच्छा नहीं है। क्योंकि ऐसे लोगों के साथ से आप भी उनके प्रभाव में आ सकते हैं। इसलिए ऐसे लोगों से दोस्ती नहीं करने में ही भलाई है।
– ऐसे लोग जो अवसरवादी हैं अत: केवल मौका पड़ने पर ही आपको याद करते हों। इन लोगों से भी दोस्ती करने से कोई फायदा नहीं है। चाणक्य कहते हैं कि ऐसे लोग केवल जरूरत पड़ने पर ही आपके साथ होते हैं और बाद में आपका साथ छोड़ देते हैं।
– चाणक्य कहते हैं कि उन लोगों से भी दूरी बनाकर रखनी चाहिए जो केवल दूसरों को दुख देते हैं। बहुत से लोग दुनिया में ऐसे होते हैं जिन्हें दूसरों को दुख देना अच्छा लगता है।
– चाणक्य नीति अनुसार ऐसे लोगों से भी कोई रिश्ता नहीं रखना चाहिए जिन्हें वेदों का कोई ज्ञान न हो। क्योंकि चाणक्य का मानना है कि वेद जीवन जीने का सही तरीका बताते हैं। इसलिए सबको वेदों का ज्ञान होना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि जिन लोगों को वेदों का ज्ञान नहीं होता, उनके अन्दर अच्छाई नहीं होती।
– आपका फायदा उठाने वाले लोग आपके लिए सबसे घातक साबित हो सकते हैं। इसलिए इन लोगों से दूरी बनाकर रखें।