Chanakya Niti In Hindi : आचार्य चाणक्य एक महान ज्ञानी हैं। जिनकी तेज बुद्धि और नीतियों ने चंद्रगुप्त मौर्य को राजा बना दिया। चाणक्य द्वारा रचित चाणक्य नीति ग्रंथ आज के समय में काफी लोकप्रिय है। उन्होंने सूत्रात्मक शैली में जीवन को सुखमय और सफल बनाने के लिए ऐसी बातें बताईं हैं जो किसी भी व्यक्ति को उसके जीवन में कभी न कभी काम आ सकती है। यहां हम जानेंगे चाणक्य ने बिजनेस में सफल होने के लिए क्या नीतियां बताई हैं।

– चाणक्य नीति कहती है कि मुसीबत के समय किसी से पैसा उधार न लें बल्कि धन का संचय इस तरह से करके रखें कि वह आपको परेशानी आने पर काम आ सके।

– चाणक्य नीति अनुसार बिजनेस वालों को हमेशा मीठी बोली ही बोलनी चाहिए। जो व्यक्ति गलत भाषा का प्रयोग करता है वह जल्द ही बर्बाद हो जाता है।

– चाणक्य कहते हैं कि ज्यादा ईमानदारी भी सही नहीं क्योंकि सीधे तने वाले पेड़ ही सबसे पहले काट दिये जाते हैं। इसलिए बिजनेसमैन को ईमानदारी से काम करने के साथ थोड़ा चतुर भी होना चाहिए।

– चाणक्य अनुसार बिजनेस में रिस्क लेने से न डरें। क्योंकि बिजनेस में सफलता पाने के लिए कुछ कड़े फैसले लेने पड़ते हैं।

– एक व्यापारी को लाभ हानि का पूरा हिसाब रखना चाहिए। अपनी इनकम से ज्यादा कभी खर्च नहीं करना चाहिए।

– चाणक्य कहते हैं कि हमेशा वही काम करना चाहिए जिसके बारे में पूरी जानकारी हो। इसी के साथ इस बात का भी पता होना चाहिए कि जहां आप काम शुरू करने जा रहे हैं वो जगह कैसी है? वहां का वातावरण कैसा है? आय और व्यय की भी पूरी जानकारी होनी चाहिए। इन बातों को ध्यान में रखकर ही सफलता मिल सकती है।

– चाणक्य नीति अनुसार जॉब और बिजेनस में सफलता पाने के लिए किसी व्यक्ति को पता होना चाहिए कि वर्तमान में कैसा समय चल रहा है। अभी सुख के दिन हैं या दुख के। इसी के आधार पर जॉब और बिजनेस में फैसले लेने चाहिए और इसी अनुसार काम करना चाहिए।