Chanakya Niti In Hindi: आज के दौर में हर छोटी मोटी जरूरतो को पूरा करने के लिए धन की जरूरत होती है। धन कमाने के लिए व्यक्ति दिन रात मेहनत भी करता है। लेकिन कई बार लाख प्रयासों के बाद भी जब इसमें सफलता नहीं मिलती तो व्यक्ति निराश हो जाता है। अगर धन आता भी है तो कहीं न कहीं खर्च हो जाता है। यानी पैसा हाथ में टिक नहीं पाता। चाणक्य नीति में कुछ ऐसी बातें बताई गई हैं जिसके कारण घर में मां लक्ष्मी का वास नहीं हो पाता।
चाणक्य नीति अनुसार जिस घर में लोग आपस में लड़ाई झगड़ा करते रहते हैं यानी जहां कलह का माहौल रहता है वहां लक्ष्मी नहीं टिक पाती। इसी तरह जिन घरों में शांति नहीं होती वहां भी पैसा नहीं टिक पाता और हमेशा आर्थिक तंगी बनी रहती है। देवी लक्ष्मी उसी घर में वास करती हैं जहां सुख शांति का माहौल रहता है।
जिस घर में पति पत्नी में आपसी टकराव रहता है वहां भी धन संबंधी दिक्कतें बनी रहती हैं। यानी जिस घर में पति पत्नी के बीच प्रेम भाव नहीं होता वहां मां लक्ष्मी वास नहीं करतीं। चाणक्य नीति अनुसार जहां महिलाओं का सम्मान नहीं होता वहां भी मां लक्ष्मी नहीं ठहरतीं। वहीं जहां पति पत्नी के आपसी संबंध अच्छे होते हैं और उनके बीच प्रेम भाव रहता है वहां मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है। (यह भी पढ़ें- हस्तरेखा शास्त्र: हाथ में मौजूद ये चिन्ह व्यक्ति को बनाता है भाग्यशाली, भगवान विष्णु की रहती है विशेष कृपा)
चाणक्य नीति अनुसार जो व्यक्ति दान-पुण्य के कार्य करता रहता है उसके घर में सुख-संपन्नता की कोई कमी नहीं रहती। जो लोग अपनी कमाई का कुछ हिस्सा दान-पुण्य के काम में लगाते हैं उन्हें खुद कभी धन संबंधी दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता। जो लोग अपना धन किसी की सहायता के लिए प्रयोग नहीं करते उनके घर में हमेशा अशांति का माहौल बना रहता है। (यह भी पढ़ें- Shani Gochar 2022: ढाई साल बाद शनि बदलेंगे राशि, इन 4 राशि वालों की नौकरी में हो सकता है बदलाव)