Chanakya Niti In Hindi: आज के दौर में बिना पैसों के कुछ भी कर पाना संभव नहीं है। क्योंकि हर छोटी मोटी जरूरतों के लिए धन की आवश्यकता पड़ती है। हिंदू धर्म में धन की देवी मां लक्ष्मी मानी जाती हैं। लोग इन्हें प्रसन्न करने के लिए कई तरह के उपाय करते हैं जिससे मां की कृपा हमेशा बनी रहे और धन-धान्य की कभी कमी न हो। चाणक्य नीति अनुसार कुछ ऐसे कार्य होते हैं जिन्हें करने से धन की देवी मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। जानिए ये कौन से कार्य हैं।
क्रोध: चाणक्य नीति अनुसार गुस्सा किसी भी व्यक्ति का सबसे बड़ा दुश्मन होता है। जो व्यक्ति गुस्सा करता है उसका सबकुछ नष्ट हो जाता है। व्यक्ति चाहे कितना ही ज्ञानी क्यों न हो अगर उसे अपने गुस्से पर नियंत्रण नहीं है तो वो ना चाहते हुए भी अपना ही नुकसान कर लेता है। क्रोध करने वाले व्यक्ति के पास लक्ष्मी भी कभी नहीं टिकती। इसलिए व्यक्ति को अपनी इस एक आदत को सुधारने का प्रयास करना चाहिए।
अहंकार: चाणक्य अनुसार अहंकार एक ऐसा गुण है जो व्यक्ति को धीरे धीरे पतन की ओर ले जाता है। अहंकारी व्यक्ति के साथ कोई भी रहना पसंद नहीं करता है। जिन लोगों में अहंकार आ जाता है वो अपने आप को श्रेष्ठ और दूसरों को कमजोर समझने लगते हैं। इन लोगों के सोचने समझने की शक्ति धीरे धीरे कमजोर होने लगती है। अहंकारी व्यक्ति को सही गलत का ज्ञान नहीं रहता। जिससे आगे चलकर उसे कई बार मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे लोगों पर मां लक्ष्मी की कृपा नहीं बरसती। (यह भी पढ़ें- वास्तु अनुसार धन-दौलत में बढ़ोतरी के लिए बताए जाते हैं ये उपाय)
चाणक्य नीति अनुसार क्रोध और अहंकार के अलावा सुबह देर से उठना, घर में गंदगी रखना, अधिक भोजन करना और दूसरों से कटु वचन बोलना कुछ ऐसी आदते हैं जिससे व्यक्ति पर मां लक्ष्मी की कृपा नहीं रहती और ऐसे लोगों के पास सदैव धन का अभाव रहता है। (यह भी पढ़ें- किस्मत के धनी माने जाते हैं महीने की इन तारीखों में जन्मे लोग, इन पर सूर्य ग्रह का रहता है प्रभाव)