कई बार जिंदगी में ऐसा समय आता है जब व्यक्ति अपना सही और बुरा नहीं समझ पाता है। जिस वजह से उसे जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन हमारे ग्रंथो और शास्त्रों ने मनुष्य जीवन से जुड़ी अनेकों ऐसी बाते बताई हैं जो किसी भी इंसान को उसके जीवन को संवारने में सहायक सिद्ध हो सकती है। इसी तरह से ही महान नीतिज्ञ आचार्य चाणक्य ने कई ऐसी बाते बताई हैं जो किसी भी व्यक्ति के जीवन को सफल बना सकती है…

– आचार्य चाणक्य अपनी नीति में कहते हैं कि भय से कभी भागना नहीं चाहिए। क्योंकि इससे आपके किसी काम की सफलता में बाधा उत्पन्न हो सकती है। इसलिए भय के तुरंत सामने आते ही उस पर हमला करके उसे खत्म कर देना चाहिए।

– किसी भी व्यक्ति की अच्छाई कभी छिपकर नहीं रह सकती। फूल तो खाली हवा की दिशा में ही सुगंध फैलाते हैं लेकिन इंसान की अच्छाई चारों दिशा में फैल जाती है।

– इंसान को कभी भी भूतकाल में नहीं जीना चाहिए। बुद्धिमान व्यक्ति हमेशा अपने आज के बारे में सोचते हैं।

– दूसरों की गलतियों से सीखना चाहिए क्योंकि अपने ऊपर प्रयोग करने के लिए पूरा जीवन भी कम पड़ जाएगा।

– दुश्मनों के सामने कभी भी परेशान होकर नहीं रहना चाहिए क्योंकि इससे उन्हें और खुशी मिलेगी। आपके दुश्मनों के लिए सबसे बड़ी सजा आपका खुश रहना है।

– कभी भी उनसे दोस्ती नहीं करनी चाहिए जो आपसे कम या अधिक प्रसिद्ध हो। दोस्ती हमेशा बराबर वालों से ही करनी चाहिए।

– व्यक्ति को कभी भी अपनी आय से अधिक खर्च नहीं करना चाहिए क्योंकि ऐसा करना उसे निर्धन बना सकता है।

– मूर्खों से तारीफ सुनने से अच्छा है कि बुद्धिमान लोगों से डांट सुन लिया जाए क्योंकि मूर्ख आपको कभी अच्छे और बुरे का ज्ञान नहीं होने देगा।

– किसी भी काम को करने से पहले असफलता का ना सोचें। क्योंकि नकारात्मक सोच हमेशा मनुष्य को आगे बढ़ने से रोक देती है।

– अपने राज कभी किसी से शेयर नहीं करना चाहिए क्योंकि यह कभी भी आपके लिए घातक साबित हो सकते हैं। साथ ही इंसान को अपनी कमजोरी कभी किसी को नहीं बतानी चाहिए।