Chanakya Niti: हम सभी चाहते हैं कि हमारे जीवन में अच्छे दोस्त हों, जो मुश्किल समय में साथ खड़े रहें और खुशियों में हमारे साथ हंसे। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि गलत दोस्ती आपकी जिंदगी को कितना मुश्किल बना सकती है? आचार्य चाणक्य न सिर्फ एक महान राजनीतिज्ञ थे बल्कि व्यवहार और रिश्तों की गहरी समझ रखने वाले चिंतक भी थे। उन्होंने चाणक्य नीति नाम के ग्रंथ में जीवन से जुड़ी कई अहम बातें बताई हैं, जिनमें दोस्ती को लेकर भी बहुत महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए हैं। चाणक्य के अनुसार, दोस्ती सिर्फ भावनाओं से नहीं, बल्कि सोच-समझकर करनी चाहिए। अगर हम बिना सोचे-समझे किसी से भी नजदीकी बढ़ा लें, तो वो हमारे लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। तो चलिए जानते हैं किन 5 तरह के लोगों से आचार्य चाणक्य ने दोस्ती न करने की सलाह दी है।

स्वार्थी लोगों से दूर रहें

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि स्वार्थी व्यक्ति सिर्फ तब तक आपके साथ होता है जब तक उसे आपसे कोई फायदा मिल रहा होता है। जैसे ही उसका काम पूरा होता है, वो आपको पहचानने से भी इनकार कर सकता है। मुश्किल वक्त में ऐसे लोग गायब हो जाते हैं या आपकी परेशानी को और बढ़ा देते हैं। इसलिए ऐसे लोगों को अपने जीवन से दूर रखना चाहिए।

मीठा बोलने वाले लोग

कुछ लोग बाहर से बहुत मीठा बोलते हैं, लेकिन उनके दिल में क्या चल रहा है, ये कोई नहीं जानता। चाणक्य कहते हैं कि जो व्यक्ति हर किसी से ज्यादा मीठा बोलता है, उसकी नीयत पर शक करना चाहिए। ऐसे लोग पीठ पीछे आपकी बुराई कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर आपको धोखा भी दे सकते हैं। इसलिए चाणक्य कहते हैं कि ज्यादा मीठा बोलने वाले लोगों से सतर्क रहें।

मूर्ख व्यक्ति से न करें दोस्ती

चाणक्य मानते थे कि जो व्यक्ति सही और गलत में फर्क नहीं कर सकता, उससे दोस्ती करना खतरे से खाली नहीं है। अगर वो कोई गलत कदम उठाएगा, तो उसकी संगति में आप भी उसमें फंस सकते हैं। मूर्ख व्यक्ति का कोई स्थिर विचार नहीं होता और उसकी सोच का असर आपके जीवन पर भी पड़ सकता है।

गुस्सैल व्यक्ति से रहें सावधान

जो लोग हर समय गुस्से में रहते हैं, उनसे दूरी बनाकर रखना ही बेहतर होता है। चाणक्य कहते हैं कि गुस्सैल व्यक्ति अपने गुस्से में कुछ भी कर सकता है, वह अपने करीबी लोगों को भी नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे व्यक्ति पर भरोसा करना मुश्किल होता है क्योंकि उनका मूड कभी भी बदल सकता है।

हमेशा दुखी रहने वाले लोग

चाणक्य के अनुसार जो लोग हर समय दुख की बातें करते हैं, उनकी संगत से भी बचना चाहिए। ऐसे लोग नकारात्मकता फैलाते हैं और आपकी सोच को भी प्रभावित करते हैं। अगर आप लगातार ऐसे लोगों के संपर्क में रहेंगे, तो आप भी धीरे-धीरे नकारात्मक सोचने लगेंगे, जिससे जीवन में आगे बढ़ना मुश्किल हो जाएगा।

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।