Chanakya Niti In Hindi: आचार्य चाणक्य महान राजनीतिज्ञ और कूटनीतिज्ञ माने जाते हैं। चाणक्य ने अपने समय में अपनी नीतियों के बल पर कई सराहनीय कार्य किए। उनके द्वारा लिखी गई किताब, ‘चाणक्य नीति’ आज भी हमें जीवन की कई समस्याओं के निवारण का सही रास्ता दिखाती है। उनके नीतिशास्त्र में मनुष्य के धनवान बनने संबंधी कई बातों का भी उल्लेख है। आज हम आपको ऐसी ही पांच बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे आपको धन लाभ हो सकता है।
हमेशा ऐसी जगह पर रहें जहां रोजगार के साधन उपलब्ध हों- चाणक्य कहते हैं कि धन प्राप्ति के लिए मनुष्य को हमेशा ऐसी जगह पर रहना चाहिए जहां रोजगार के पर्याप्त साधन उपलब्ध हों। इससे मनुष्य को कभी पैसे की कमी नहीं होती। वो अपने रोजगार में लगा रहता है और अपनी सुविधनुसार रोजगार के नए अवसर भी आजमाता है।
गलत तरीके से कमाए धन का नहीं कोई मोल- चाणक्य कहते हैं कि जिस धन की प्राप्ति के लिए अनुचित रास्ते का प्रयोग किया गया है, उसका कोई मोल नहीं होता, उल्टा वो मनुष्य के लिए परेशानियां खड़ी कर देता है। इसलिए जब भी पैसा कमाएं, सही तरीके से कमाएं, इससे आपका कोई दुश्मन नहीं होगा और आप एक संतुष्टि के साथ जीवन में आगे बढ़ेंगे।
बचत के साथ सही जगह पैसे खर्च करना जरूरी- कई लोग पैसे तो खूब कमाते हैं लेकिन बचत के नाम पर उनके पास कुछ नहीं होता। चाणक्य कहते हैं कि पैसे कमाना और उन्हें बचाना दोनों ही ज़रूरी है। अपने खर्च और बचत के बीच एक सही अनुपात बनाकर रखें, आप खर्च भी कर सकेंगे और पैसे भी बचेंगे।
जोखिम उठाने से मत हटें पीछे- पैसे कमाने के लिए जोखिम उठाना पड़ता है इसलिए इससे कभी पीछे मत हटें। चाणक्य कहते हैं कि चुनौतियों को स्वीकार कर आगे बढ़ने वाला मनुष्य ही धनवान होता है। बिना किसी जोखिम के आप चाहें कि ज़्यादा पैसे काम लें तो ये एक मुश्किल काम है। इसलिए हमेशा अपने कार्यक्षेत्र में चुनौतियों को स्वीकार करने के लिए तैयार रहें।
एक नियत लक्ष्य के साथ आगे बढ़ें- ऐसा कहा जाता है कि लक्ष्य विहिन मनुष्य किसी काम का नहीं होता। चाणक्य कहते हैं कि हर मनुष्य के जीवन में कोई लक्ष्य होना चाहिए जिसकी प्राप्ति के लिए वो निरंतर प्रयासरत रहें। वो कहते हैं कि लक्ष्य के बिना मनुष्य पैसे नहीं कमा सकता और जिस इंसान के पास अपना कोई लक्ष्य है उसे पैसे कमाने में आसानी होती है।