Chanakya Neeti : आचार्य चाणक्य एक महान ज्ञानी थे। जिनकी नीतियों ने एक साधारण से बालक को सम्राट बना दिया था। चाणक्य ने मानव समाज के कल्याण से संबंधित कई ऐसी नीतियां बताई हैं जिन्हें अपनाकर हर कोई अपने जीवन को सफल बना सकता है।  आचार्य चाणक्य ने अपने नीतियों में जीवनशैली को लेकर भी तमाम बातें कही हैं। वैसे तो हर इंसान को हर मौसम में रोजाना नहाना जरूरी है। लेकिन कभी-कभी लाइफ में ऐसी चीजें भी होती हैं जिन्हें करने के बाद आपको दोबारा से नहाना जरूरी हो जाता है। कई बार ऐसी चीजों में शामिल होकर आप आलस कर जाते हैं लेकिन चाण्क्य ने इन हालातों में आपको नहाना जरूरी बताया है।

1- आचार्य चाणक्य के अनुसार जब हम हेयरकट लेते हैं यानी बाल कटवाते हैं तब जरूर नहा लेना चाहिए। क्योंकि हेयर कट के बाद अक्सर छोट-छोटे बाल शरीर में चिपक जाते हैं, जिनका प्रवेश आपकी आंख, कान और नाक में हो सकता है। जो आपके लिए नुकसानदायक साबित होगा।

2- चाणक्य के अनुसार स्वस्थ शरीर और चमकदार त्वचा के लिए सप्ताह में कम से कम दो बार तेल की मालिश करवाएं। मालिश से से शरीर के रोम छिद्र खुल जाते हैं और अंदर की गंदगी बाहर निकलती है। इसीलिए तेल मालिश के तुरंत बाद नहा लेना चाहिए। तेल मालिश के बाद बिना नहाए बाहर जाना अशुभ माना जाता है।

3- सेक्स करने के बाद कपल्स को नहाना जरूरी है। क्योंकि सेक्स के बाद आप किसी भी धार्मिक कार्य को नहीं कर सकते। हर शुभ काम पवित्रता के साथ होता है। स्वास्थ्य की दृष्टी से भी संभोग के बाद जरूर नहाना चाहिए।

4- अगर आप किसी शव यात्रा में शामिल हुए हों तो भी आपको नहाना चाहिए। बिना नहाए आपको घर में प्रवेश भी नहीं करना चाहिए। श्मशान में अनेक तरह के कीटाणु होते हैं जो शरीर पर लग जाते हैं, जिन्हें आप देख भी नहीं सकते।