Chanakya Niti About Money: आचार्य चाणक्य की नीतियां आज के समय में काफी लोकप्रिय है। खासकर युवा वर्ग के लोग इसे पढ़ना काफी पसंद करते हैं। आचार्य चाणक्य भारत के महान ज्ञाता और चंद्रगुप्त मौर्य के शासनकाल में महामंत्री थे। इन्होंने अपनी नीतियों के बल पर ही चंद्रगुप्त मौर्य को भारत का सम्राट बनाया। जीवन के हर एक पहलू की शिक्षा इनकी नीतियों में दी गईं हैं।

– चाणक्य नीति अनुसार व्यक्ति को धन को बर्बाद करने से बचाना चाहिए। धन का संरक्षण करना बहुत आवश्यक होता है। ताकि वह बुरे वक्त में आपके काम आ सके।

– चाणक्य अनुसार हमेशा ईमानदारी से धन कमाना चाहिए। धन कमाने के लिए कभी किसी गलत राह पर नहीं चलना चाहिए। बुरे कर्मों द्वारा प्राप्त हुआ पैसा किसी काम का नहीं होता उसका जल्द ही नाश हो जाता है।

– चाणक्य कहते हैं कि जिस धन के लिए दुश्मनों के आगे पीछे घूमना पड़े और धर्म त्यागना पड़े। उस धन से भी लगाव नहीं रखना चाहिए। चाणक्य नीति अनुसार हमें रहने के लिए भी ऐसे स्थान का चुनाव करना चाहिए जहां रोजगार और जीविका के साधन भरपूर हों। ऐसी जगह रहने से व्यक्ति को कभी खाली हाथ नहीं रहना पड़ता।

– आचार्य चाणक्य अनुसार धन का सही तरीके से उपयोग करना भी आना चाहिए। जो धन कमाया है उसका निवेश सही कार्यों में करें और किसी जरूरतमंद की मदद करना भी न भूलें।

– चाणक्य कहते हैं कि धन अर्जित करने के लिए मनुष्य का लक्ष्य निर्धारित होना अत्यंत आवश्यक है। बिना लक्ष्य किये सफलता मिल पाना संभव नहीं। इसलिए कभी भी अपनी योजनाओं की चर्चा किसी और से न करें।

– आर्चाय चाणक्य  की नीतियों के अनुसार व्यक्ति को धन के लिए लालच नहीं करना चाहिए। धन- दौलत से व्यक्ति के जीवन में संतुलन बनता है, इसलिए हमारे लिए उतना धन आवश्यक है, जितने से हमारी जरूरतें पूरी हो जाएं। भोग विलासता में धन खर्च करने से बचना चाहिए।