Chanakya niti: हमारे वेद-पुराणों में कई ऐसी बातें बताई गई हैं जो किसी भी व्यक्ति को अपने जीवन में सही मार्ग पर ले जाने में सहायक सिद्ध होती है। वेद पुराण ही नहीं भारत में कई ऐसे ज्ञानी भी रहे हैं जिनके द्वारा मानव समाज के कल्याण के लिए अनेकों विचार बताएं गये हैं। जिसे अपनाकर मनुष्य अपने जीवन को सार्थक बना सकता है। चाणक्य नीति आचार्य चाणक्य द्वारा लिखी गई वह पुस्तक है जिसका आज के समय में काफी महत्व है। खासकर युवा अपने जीवन में सफलता हासिल करने के लिए इस पुस्तक को पढ़ना पसंद करता है। यहां आप जानेंगे कि महान विचारक और सफल राजनीतिज्ञ चाणक्य ने अपनी नीति बुक में सफलता पाने के लिए क्या नीतियां बताई हैं…

1. आत्म विश्वास – आत्मविश्वास सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ने की पहली सीढ़ी होती है। एक व्यक्ति को यदि किसी भी कार्य को पूरा करना है तो सबसे पहले आवश्यकता होती है आत्मविश्वास की। यदि किसी व्यक्ति में आत्मविश्वास की कमी होती है तो वह निश्चित ही असफल होता है, इसके विपरीत जिस व्यक्ति में आत्मविश्वास होगा वह अवश्य ही कठिन से कठिन परिस्थितियों का सामना आसानी से कर लेगा।

2. मेहनत – कलयुग में कर्म को ही प्रधान माना गया है। अर्थात किसी कार्य को संपन्न करने के लिए कड़ी मेहनत की आवश्यकता होती है। इसलिए कभी भी मेहनत करने से संकोच नहीं करना चाहिए क्योंकि इसका फल एक न एक दिन जरूर मिलता है। कड़ी मेहनत ही सफलता का मूल मंत्र है।

3. ज्ञान – किसी भी कार्य के लिए ज्ञान की जरूरत होती है। फिर चाहे वह किताबी ज्ञान हो या फिर किसी कार्य को करने का ज्ञान। वह कभी भी बेकार नहीं जाता है। आपका अनुभव आपको सफलता की ओर ले जाता है।

4. पैसा – जैसा कि कहा जाता है कि धन से सभी चीजें नहीं खरीदी जा सकती, लेकिन आज के समय में सत्य यही है कि बिना धन के मनुष्य का इस धरती पर जीना संभव नहीं। जीवन में कई परिस्थितियां ऐसी आती हैं जिस समय एक व्यक्ति को पैसे की जरूरत पड़ती है। इसी कारण से ऐसी परिस्थितियों का सामना करने के लिए आपके पास पर्याप्त धन होना चाहिए।