Chanakya Niti, Chanakya Niti on Love in Hindi: आचार्य चाणक्य ने अपने ज्ञान के संचार से पूरे समाज को फायदा पहुंचाने की कोशिश की है। उन्होंने धर्मनीति, कूटनीति और राजनीति के साथ ही प्रेम पर भी अपने विचार रखे थे। वर्तमान समय में प्यार और धोखा बेहद आम शब्द हो गए हैं। लोग अपने स्वार्थ के लिए अपनों का इस्तेमाल करने से भी नहीं चूकते। ऐसे में चाणक्य द्वारा बताई गई आम मानवीय व्यवहार, स्त्री-पुरुष गुण-दोष और भावी संकटों की पहचान करने के संबंध में तमाम ये गूढ़ बातें आज के समय में बहुत काम की हैं। आइए आपको बताते हैं कि चाणक्य के हिसाब से कैसे पुरुष प्रेम में सफल होंगे।

दूसरी महिलाओं पर न रखें बुरी नजर: चाणक्य ने इस गुण को सर्वश्रेष्ठ बताया है। वो पुरुष जो अपने रिश्ते के प्रति ईमानदार रहता है, उसका संबंध कभी नहीं टूटता। वह पुरुष जो अपनी पत्नी और प्रेमिका के लिए ईमानदार है और किसी दूसरी स्त्री को बुरी नजर से नहीं देखता है, वो अपने संबंध को बचाने की और रास्ते पर लाने की हर संभव कोशिश करता है। इससे उनका रिश्ता कभी नहीं टूटता।

हर स्त्री का करें सम्मान: आचार्य चाणक्य के अनुसार, ऐसा पुरुष जो सभी स्त्रियों को हमेशा सम्मान की नजर से देखता है, प्रेमिका हो या पत्नी, अगर वह उन्हें सम्मान देता है, उनके महत्व को समझता है तो उसका यह रिश्ता कभी नहीं टूट सकता। ऐसे पुरुषों को समाज में सभी इज्जत देते हैं, साथ ही महिलाएं भी ऐसे ही पुरुषों को अपना जीवनसाथी बनाना चाहती हैं।

सुरक्षा का कराएं बोध: चाणक्य के मुताबिक वो पुरुष जो अपनी प्रेमिका या पत्नी को सुरक्षा का अहसास करवाते हैं, उन्हें अच्छा माहौल देते हैं, वो कभी भी अकेले नहीं रहते। उनके रिश्ते में कभी भी प्रेम कम नहीं होता है। ऐसा माना जाता है कि हर स्त्री अपने पति में अपने पिता की छाया देखती है, अगर आप उनके साथ सुरक्षात्मक व्यवहार करते हैं तो वह निश्चिन्त होकर आपके साथ रहेगी।

शारीरिक सुख: विवाह संबंधों में शारीरिक सुख और संतुष्टि की भी उतनी ही जरूरत होती है जितनी कि मानसिक सपोर्ट की। इसलिए ऐसा पुरुष जो भौतिक और भावनात्मक सुख के साथ-साथ अपनी जीवनसाथी को शारीरिक सुख और संतुष्टि भी प्रदान करता है, उसकी पत्नी उससे हमेशा प्रसन्न रहती है। प्रेमिका या पत्नी को फूल समझकर उसका स्पर्श करने वाले पुरुष हमेशा सफल होते हैं। ऐसे पुरुषों के संबंध कभी कमजोर नहीं पड़ते।