Chaitra Purnima 2025: चैत्र माह हिंदू धर्म में बहुत पवित्र माना जाता है। मान्यता है कि इस महीने में देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना करने से मन को शांति मिलती है और कई तरह की समस्याएं दूर होती हैं। वहीं, चैत्र माह में आने वाली पूर्णिमा तिथि को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और चंद्र देव की पूजा का विधान है। पंचांग के अनुसार, इस बार चैत्र पूर्णिमा 12 अप्रैल 2025 को है। इस दिन हनुमान जयंती भी होती है, इसलिए यह दिन और भी खास होता है। इस दिन पूजा-पाठ करने के साथ-साथ कुछ लोग व्रत भी रखते हैं। लेकिन ज्योतिष की मानें तो इस दिन आपको कुछ कार्यों को करने से बचना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस दिन इन कामों को करने से पूजा का फल नहीं मिल पाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि चैत्र पूर्णिमा पर क्या नहीं करना चाहिए।

तुलसी पत्ता न तोड़ें

चैत्र पूर्णिमा के दिन तुलसी के पत्ते तोड़ना वर्जित माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इससे भगवान नाराज हो सकते हैं। इसलिए अगर तुलसी की जरूरत हो तो एक दिन पहले ही तोड़ लें।

शाम के बाद तुलसी को जल न चढ़ाएं

चैत्र पूर्णिमा के दिन सूरज ढलने के बाद तुलसी के पौधे में पानी नहीं डालना चाहिए। ऐसा करने से लक्ष्मी माता नाराज होती हैं और घर में पैसों से जुड़ी परेशानियां बढ़ सकती हैं।

मांस, शराब और प्याज-लहसुन से रहें दूर

चैत्र पूर्णिमा के दिन मांस-मदिरा या प्याज-लहसुन जैसी चीजों से दूर रहें। इससे घर में नेगेटिव एनर्जी आती है। साथ ही, इससे आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

रात में दही न खाएं

चैत्र पूर्णिमा की रात दही नहीं खाना चाहिए। मान्यता है कि इससे चंद्र दोष लग सकता है, जिससे पैसों की दिक्कतें बढ़ती हैं।

किसी को अपशब्द न कहें और झूठ न बोलें

इस दिन किसी को बुरा न कहें, झूठ न बोलें और खासकर बुजुर्गों व महिलाओं का सम्मान करें। इससे आपको अच्छा फल मिलता है और घर में सुख-शांति बनी रहती है।

दान की चीजें खुद न खाएं

अगर आपने कोई चीज दान की है या किसी ने पूजा के लिए कुछ भेजा है, तो उसे खुद खाने से बचें। यह अशुभ माना जाता है।

बाल, नाखून और दाढ़ी न काटें

चैत्र पूर्णिमा के दिन शरीर के बाल, नाखून या दाढ़ी काटना अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा शरीर में आ सकती है और मन अशांत हो सकता है।

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।