Chaitra Purnima 2025 Snan Daan Muhurat: हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व है। ऐसे ही हिंदू नववर्ष की पहली पूर्णिमा यानी चैत्र पूर्णिमा का व्रत आज रखा जा रहा है। आज के दिन स्नान -दान करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। बता दें कि चैत्र पूर्णिमा पर हनुमान जी का जन्मोत्सव भी मनाया जाता है। आज के दिन बजरंगबली की विधिवत पूजा करने के साथ-साथ पितरों का तर्पण, दान आदि करना शुभ माना जाता है। आज कई शुभ योगों का निर्माण हो रहा है। आइए जानते हैं चैत्र पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त, महत्व, स्नान दान का समय…

चैत्र पूर्णिमा 2025 तिथि और मुहूर्त (Chaitra Purnima 2025 Muhurat)

चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि 12 अप्रैल को सुबह 3 बजकर 22 मिनट से लग रही है, 13 अप्रैल को सुबह 5 बजकर 52 मिनट पर समाप्त हो रही है। ऐसे में पूर्णिमा तिथि का व्रत आज रखा जा रहा है। इसके साथ ही आज से बैसाख स्नान भी आरंभ हो रहा है।

चैत्र पूर्णिमा 2025 शुभ मुहूर्त (Chaitra Purnima Muhurat 2025)

सत्यनारायण पूजा के लिए आज शुभ मुहूर्त सुबह 7 बजकर 35 मिनट से सुबह 9 बजकर 10 मिनट है।
चंद्रोदय का समय- शाम 6 बजकर 18 मिनट है
तप पूजा और चंद्र अर्घ्य – रात 8 बजकर 11 मिनट का समय

हनुमान जन्मोत्सव पूजा का शुभ मुहूर्त (Hanuman Janmotsav 2025 Shubh Muhurat)

शुभ – उत्तम: सुबह 07:35 से 09:10 तक
लाभ – उन्नति: दोपहर 01:58 से 03:34 तक
अमृत – सर्वोत्तम: दोपहर 03:34 से शाम 05:09 तक
अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:56 से दोपहर 12:48 तक
ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:29 से 05:14 तक

चैत्र पूर्णिमा 2025 पूजा विधि (Chaitra Purnima Puja Vidhi)

चैत्र पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा करने का विधान है। इसके साथ ही आज भगवान सत्यनारायण की पूजा करने के साथ-साथ हनुमान जी की पूजा की जाएगी। इसके साथ ही पूर्णिमा की रात चंद्रमा की पूजा करने का विधान है। आज मां लक्ष्मी को गुलाब, कमल का फूल चढ़ाने के साथ-साथ सिंदूर, रोली, माला, अक्षत आदि चढ़ाने के साथ सोलह श्रृंगार चढ़ाएं। इसके साथ ही भोग में चावल की खीर, मिठाई आदि का भोग लगा सकते हैं। इसके बाद घी का दीपक और धूप जलाकर मां लक्ष्मी की चालीसा, आरती आदि कर लें और शाम को चंद्रमा को अर्घ्य देने के साथ विधिवत पूजा कर लें।

इस साल हनुमान जयंती का पर्व 12 अप्रैल को मनाया जा रहा है। इस दिन ग्रहों की स्थिति काफी अच्छी है, जिसके कारण पंचग्रही, लक्ष्मी नारायण, शुक्रादित्य से लेकर गजकेसरी राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य देखने को मिलने वाला है। लेकिन इन तीन राशियों को बंपर लाभ मिल सकता है। जानें इन राशियों के बारे में

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।