Chaitra Purnima 2023 Upay: हिंदू धर्म में पूर्णिमा का विशेष महत्व है। हिंदू वर्ष के अनुसार, साल की पहली पूर्णिमा चैत्र पूर्णिमा है। चैत्र पूर्णिमा के दिन स्नान और दान करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही देवी-देवता की पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। आज के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से आर्थिक संकटों से छुटकारा मिल जाएगा। इसके साथ ही सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। चैत्र पूर्णिमा के दिन कुछ खास उपाय करतके मां लक्ष्मी की असीम कृपा पा सकते हैं।

चैत्र पूर्णिमा 2023 तिथि और मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 5 अप्रैल 2023 को सुबह 09 बजकर 19 मिनट पर शुरू हो गई थी, जो आज सुबह 10 बजकर 04 मिनट पर समाप्त होगी। पूर्णिमा पर चंद्रमा की पूजा का महत्व होता है, इसलिए इसी दिन चांद को अर्घ्य भी दिया जाएगा और व्रत रखा जाएगा, लेकिन उदयातिथि 6 अप्रैल को प्राप्त हो रही है।

चैत्र पूर्णिमा के दिन करें ये उपाय

गुरु दोष के लिए

चैत्र पूर्णिमा के दिन एक साथ पीले रंग का कपड़ा लें और उसमें छोटी सी केले की जड़ और थोड़ी सी हल्दी की गांठ बांध दें। इसके बाद अपने दाएं हाथ के बाजु में बांध दें। ऐसा करने से कुंडली में गुरु की स्थिति भी सही हो जाती है। इसके साथ ही सुख-समृद्धि और ज्ञान की प्राप्ति होती है।

वास्तु दोष के लिए

अगर आप चाहते हैं कि मां लक्ष्मी आपके घर में हमेशा वास करते हैं, तो चैत्र पूर्णिमा को सूर्यास्त से पहले एक बर्तन में गंगाजल में थोड़ी सी हल्दी मिला लें और इसे घर के पूरे घर में छिड़क दें।

धन लाभ के लिए

चैत्र पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा करने के साथ-साथ एक लाल कपड़े में हल्दी की गांठ, चावल और एक सिक्का को बांधकर माता को अर्पित कर दें। इसके बाद मां लक्ष्मी से कामना करके इसे तिजोरी, अलमारी या फिर धन वाली जगह पर रख दें। इससे धन धान्य की बढ़ोतरी होगी।

हर कार्य में सफलता पाने के लिए

चैत्र पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु का अभिषेक करना लाभकारी होगा। इसके लिए विष्णु जी को हल्दी और दूध से अभिषेक करें। इसके बाद एक काली हल्दी अर्पित कर दें। ऐसा करने से व्यक्ति को हर क्षेत्र में सफलता हासिल होगी।