Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि का पर्व हिंदू धर्म में बेहद खास और महत्वपूर्ण माना जाता है। यह हिंदुओं के सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक माना जाता है। इस दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधिपूर्वक पूजा की जाती है और भक्त पूरे 9 दिनों तक व्रत रखते हैं। नवरात्रि के पहले दिन घट स्थापना (कलश स्थापना) की जाती है, जिसे बेहद शुभ माना जाता है और इसका समापन राम नवमी के दिन होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दौरान सच्चे भाव और विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा करने से माता रानी की कृपा प्राप्त होती है। ऐसे में आइए जानते हैं इस साल चैत्र नवरात्रि कब से शुरू हो रही है, कलश स्थापना का मुहूर्त क्या है साथ ही, जानिए नवरात्रि का पूरा कैलेंडर।

कब से शुरू हो रही चैत्र नवरात्रि 2025? (Chaitra Navratri 2025 Date)

पंचांग के अनुसार, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 29 मार्च 2025 को शाम 04:27 बजे शुरू होगी और 30 मार्च 2025 को दोपहर 12:49 बजे समाप्त होगी। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार, इस साल चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 30 मार्च 2025, रविवार से होगी और इसका समापन 7 अप्रैल को होगा।

घट स्थापना का शुभ मुहूर्त (Chaitra Navratri 2025 Ghatasthapana Shubh Muhurat)

कलश स्थापना नवरात्रि के पहले दिन शुभ मुहूर्त में करना जरूरी होता है। इस साल घट स्थापना का शुभ मुहूर्त 30 मार्च 2025 को सुबह 06:13 मिनट से 10:22 मिनट तक है। वहीं, अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:01 मिनट से 12 :50 मिनट तक रहेगा।

नवरात्रि का महत्व (Chaitra Navratri Importance)

चैत्र नवरात्रि आत्मशुद्धि और भक्ति का पर्व है। इस दौरान मां दुर्गा की पूजा करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है। इसके अलावा इस समय घट स्थापना सही मुहूर्त में करने से पूजा का पूरा फल मिलता है। भक्तगण इस दौरान पूरे नियमों का पालन कर मां दुर्गा की विशेष कृपा पा सकते हैं।

चैत्र नवरात्रि 9 दिन का कैलेंडर 2025 (Chaitra Navratri Calendar 2025)

पहला दिन – 30 मार्च 2025 रविवार को मां शैलपुत्री की पूजा
दूसरा दिन – 31 मार्च सोमवार को मां ब्रह्मचारिणी की पूजा
तीसरा दिन – 01 अप्रैल 2025 मंगलवार को मां चंद्रघंटा की पूजा
चौथा दिन – 02 अप्रैल 2025 बुधवार को मां कूष्मांडा की पूजा
पांचवें दिन – 03 अप्रैल 2025 गुरुवार को मां स्कंदमाता की पूजा
छठवां दिन – 04 अप्रैल 2025 शुक्रवार को मां कात्यायनी की पूजा
सातवां दिन – 05 अप्रैल 2025 शनिवार को मां कालरात्रि की पूजा
आठवां दिन – 06 अप्रैल 2025 रविवार को मां गौरी की पूजा
नौवां दिन – 07 अप्रैल 2025 सोमवार को मां सिद्धिदात्री की पूजा

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।