Shani Planet Transit 2025: कर्मफलदाता शनि को काफी प्रभावशाली ग्रह माना जाता है। इसकी स्थिति में जरा सा भी बदलाव हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य डालता है। बता दें कि शनि इस समय अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में विराजमान है। इस साल इसी राशि में रहने वाले हैं और अगले साल यानी 2025 में वह राशि परिवर्तन करके गुरु की राशि यानी मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जब शनि किसी राशि में संचरण करते हैं, तो सोने, तांबा, चांदी और लोहे के पाये में भी संचरण करते है जिसका असर भी 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। 12 राशियों में से तीन-तीन राशियां हर पाये से संबंधित होती है। ऐसे में साल 2025 में जब शनि मीन राशि में प्रवेश करेंगे, तो वह तीन राशियों पर सोने के पाये में संचरण करेंगे। ऐसे में इन्हें भाग्य का पूरा साथ मिलने के साथ मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होगी। आइए जानते हैं शनि के सोने के पाये पर चलने से किन राशियों को मिल सकता है बंपर लाभ…
द्रिक पंचांग के अनुसार, शनिदेव 29 मार्च को मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे और ढाई साल तक इसी राशि में रहने वाले हैं। ऐसे में शनि के स्वर्ण पाये में चलने से इन राशियों को खूब लाभ मिलने वाला है। जब जन्म कुंडली में चंद्रमा पहले, छठे, या ग्यारहवें भाव में हो, तो उसका पाया सोने का माना जाता है।
तुला राशि (Tula Zodiac)
इस राशि में शनि छठे भाव में विराजमान रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों के ऊपर शनि की विशेष कृपा हो सकती है। गुरु की कृपा से लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। धन की कमी नहीं होगी। इसके साथ ही मान-सम्मान बढ़ेगा। आपको कई उपलब्धियां हासिल हो सकती है। जीवन से संतुष्ठ हो सकते हैं। नौकरी में आपके द्वारा की जा रही मेहनत में अब सफलता हासिल हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको सफलता हासिल हो सकती है। आपको बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। इसके साथ ही आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। लेकिन थोड़ा सा आपको संघर्ष करना पड़ सकता है। इसलिए साल 2027 तक खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार रखें। परिवार में थोड़ी सी परेशानियां हो सकती है। शत्रु उत्पन्न होंगे, लेकिन आपके सामने टिक नहीं पाएंगे।
वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)
इस राशि में शनि एकादश भाव में विराजमान रहने वाले हैं। इस राशि में शनि का सोने का पाया चलेगा। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में कई उलझने आ सकती है। इसके साथ ही आप सचेत सावधान रहेंगे, तो धन लाभ हो सकता है। शत्रुओं के साथ परेशानी बनी रहेगी, लेकिन आप हर एक चुनौती को पार कर सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहने के लिए अच्छा लाइफस्टाइल रखें। इस राशि के जातकों को पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। इसके साथ ही अचानक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। आपके द्वारा की गई गलतियां सुधारने की कोशिश करें। इससे आपको संतुष्टी मिलेगी। गणेश जी की उपासना करने से आपको शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। इसके साथ ही उन्हें भोग में लड्डू खिलाएं।
मीन राशि (Meen Zodiac)
इस राशि के लग्न भाव में शनि विराजमान रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को अन्य राशियों से अधिक प्रभाव देखने को मिल सकता है। इस राशि के जातकों को भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि हो सकती है। इसके साथ ही धन, सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है। इसके साथ ही परिवार के सात अच्छा समय बीत सकता है। इस दौरान आपको खुद पर ध्यान देने की अधिक जरूरत है। इससे आपको मानसिक, शारीरिक शांति मिल सकती है। आप कई चुनौतियां का सामना करते हुए आगे बढ़ेंगे। तनाव से मुक्ति पाने के लिए हनुमान जी और दुर्गा जी की कामना करें। शत्रुओं का विनाश होगा।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।