Chaitra Navratri Puja Vidhi Samagri List In Hindi (चैत्र नवरात्रि पूजन विधि सामग्री लिस्ट): हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के साथ नवरात्रि आरंभ हो जाती है, जो नवमी तिथि को रामनवमी के साथ समाप्त होती है। इस दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधिवत पूजा करने के साथ कलश स्थापना करने का विधान है। इसके साथ ही साधक नौ दिनों तक व्रत भी रखते हैं। चैत्र नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा करने के साथ-साथ कलश स्थापना की जाती है, जिसे घट स्थापना भी कहा जाता है। इस दौरान मिट्टी या पीतल के कलश में जल भरकर जौ बोई हुई मिट्टी के ऊपर रखा जाता है। इसके बाद इसे आम के पत्ते और ढक्कन से बंद किया जाता है। ये कलश पूरे नौ दिनों तक रखा रहता है। इसके बाद विधिवत तरीके से पारण किया जाता है। अगर आप भी इस बार नवरात्रि में कलश स्थापना करने की सोच रहे हैं, तो पहले से पूरी पूजन सामग्री लेकर आ जाएं, जिससे बाद में परेशानी का सामना न करना पड़ें। आइए जानते हैं चैत्र नवरात्रि की संपूर्ण पूजन सामग्री…

चैत्र नवरात्रि कलश स्थापना के लिए सामान (Kalash Sthapana Puja Samagri List)

  • थोड़ी शुद्ध मिट्टी
  • बौने के लिए बिना धोएं हुए जौ
  • मिट्टी, पीतल या फिर तांबे का कलश
  • आम या अशोक के पांच पत्ते एक-दूसरे से जुड़े हुए
  • कलश के ऊपर रखने के लिए कटोरी
  • कटोरी को भरने के लिए अनाज
  • एक नारियल
  • एक लाल कपड़ा य़ा चुनरी
  • कलावा
  • सिंदूर
  • चूना-हल्दी से बना हुआ तिलक
  • अक्षत
  • जल
  • गंगाजल
  • 1 सिक्का
  • 1 सुपारी

नवरात्रि पूजन के लिए सामग्री (Navratri Puja Samagri)

  • माता दुर्गा की प्रतिमा या मूर्ति
  • लाल रंग का कपड़ा बिछाने के लिए
  • लकड़ी की चौकी
  • फूल
  • माला
  • सिंदूर
  • अक्षत
  • मिठाई
  • सोहल श्रृंगार
  • कमलगट्टा
  • पंचमेवा
  • पान
  • सुपारी
  • लौंग
  • बताशा
  • दीपक
  • धूप
  • घी
  • अगरबत्ती
  • कुछ पैसे
  • थोड़ी छोटी इलायची
  • एक लोटे में जल
  • फल
  • जायफल
  • जावित्री
  • नारियल
  • नैवेद्य
  • भोग के लिए फल, मेवे

अप्रैल माह में शनि मीन राशि में विराजमान रहेंगे। इसके अलावा समय-समय पर अन्य ग्रहों की स्थिति में बदलाव के साथ-साथ शुभ-अशुभ राजयोगों का निर्माण होगा, जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है, तो कुछ राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है। जानें 12 राशियों का अप्रैल माह का मासिक राशिफल

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए करें क्लिक