Chaitra Navratri 2025 Upay: हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 30 मार्च से हो चुकी है और यह 06 अप्रैल 2025 को समाप्त होगी। नवरात्रि के दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है और व्रत रखा जाता है। लेकिन इसके साथ ही तुलसी के पौधे का भी खास महत्व होता है। हिंदू धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है और कहा जाता है कि जिस घर में तुलसी होती है, वहां मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु का वास रहता है। अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में हमेशा सुख-शांति और समृद्धि बनी रहे, तो इस नवरात्रि तुलसी से जुड़े ये 3 उपाय जरूर करें। मान्यता है कि ऐसा करने से मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

तुलसी के पास रोज जलाएं दीपक

मान्यता है कि नवरात्रि के दौरान हर दिन तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाने से घर में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है। कहा जाता है कि इससे घर के वास्तु दोष दूर होते हैं और गरीबी भी नहीं आती। इसके अलावा यह भी कहा जाता है कि सुबह या शाम को तुलसी के पास घी या तेल का दीपक जलाने से परिवार में सुख-शांति बनी रहती है और हर काम में सफलता मिलती है।

चुनरी और शृंगार अर्पित करें

नवरात्रि में तुलसी पूजन के दौरान उन्हें लाल चुनरी और शृंगार का सामान अर्पित करें। मान्यता है कि ऐसा करने से दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ता है और पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बना रहता है। वहीं, जिन लड़कियों का विवाह नहीं हो रहा होता, तो उनके लिए यह उपाय लाभकारी साबित हो सकता है।

तुलसी का पौधा लगाएं

अगर आपके घर में अभी तक तुलसी का पौधा नहीं है, तो इस नवरात्रि इसे जरूर लगाएं। वास्तु के अनुसार, इसे लगाने की सबसे सही दिशा ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व होती है। मान्यता है कि इस दिशा में तुलसी लगाने से घर में बरकत बनी रहती है और नेगेटिव एनर्जी दूर होती है। कहा जाता है कि तुलसी का पौधा घर में होने से बुरी शक्तियां भी नहीं आतीं और परिवार में खुशियां बनी रहती हैं।

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए करें क्लिक