Mangal Planet Transit In Cancer: वैदिक ज्योतिष अनुसार इस साल चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 30 मार्च से होने जा रही है। वहीं आपको बता दें कि 3 अप्रैल को ग्रहों के सेनापति मंगल की चाल में बदलाव होने जा रहा है। आपको बता दें कि मंगल ग्रह कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों की धन- संपत्ति में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

आप लोगों के लिए सेनापति मंगल की चाल में परिवर्तन सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी गोचर कुंडली से 11वें भाव पर संचरण करेंगे। इसलिए इस समय आपकी इनकम में अच्छा इजाफा हो सकता है। साथ ही आर्थिक रूप से यह स्थिति आपके लिए बहुत शुभ साबित हो सकती है। इस दौरान आपको विभिन्न माध्यमों से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। इसके साथ ही सरकारी या प्रशासनिक क्षेत्रों में आपको कोई खास अवसर देखने को मिलेगा। यात्रा के प्रबल योग हैं, यह आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का कर्क राशि में प्रवेश सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही  आपको समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा मिलेगी। व्यापारियों को नए व्यापारिक सौदों से लाभ होगा। आपको पुराने कर्जों से मुक्ति मिल सकती है। वहीं इस समय आपको फंंसा हुआ धन मिल सकता है। साथ ही आप कोई वाहन या प्रापर्टी की डील कर सकते हैं। वहीं इस समय आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग इंप्रेस होंगे। 

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

मंगल ग्रह का गोचर वृश्चिक राशि के लोगों के लिए लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि एक तो मंगल देव आपकी राशि के स्वामी हैं। साथ ही मंगल ग्रह आपकी राशि से भाग्य और विदेश स्थान पर भ्रमण करेंगे। इसलिए इस समय आपका भाग्य चमक सकता है। पकी आय में वृद्धि होगी और आपकी वित्तीय स्थिति मजबूत होगी। सामाजिक संबंधों में मजबूती आएगी वहीं इस समय आप छोटी या बड़ी यात्रा कर सकते हैं। साथ ही जो छात्र सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे थे, उनको नौकरी प्राप्त हो सकती है।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025