Maa Durga Mantra: पंचांग के अनुसार, इस साल चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 30 मार्च 2025 से हो रही है। नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना की जाती है और मां दुर्गा की पूजा पूरे विधि-विधान से की जाती है। इस दौरान भक्त माता रानी को प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह के उपाय अपनाते हैं। शास्त्रों के अनुसार, नवरात्रि के दिनों में कुछ मंत्र बहुत प्रभावशाली माने जाते हैं। मान्यता है कि अगर सच्चे मन से इनका जाप किया जाए तो इससे घर में सुख-समृद्धि आती है और हर तरह की परेशानी दूर होती है। माना जाता है कि इन मंत्रों से माता रानी जल्दी प्रसन्न होती हैं और हर काम में सफलता मिलती है। ऐसे में अगर आप भी नवरात्रि में मां दुर्गा की कृपा पाना चाहते हैं, तो इन मंत्रों का जाप कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं मां दुर्गा के इन मंत्रों के बारे में।
मां दुर्गा के इन मंत्रों का करें जाप
ॐ जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी।
दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते।।
या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता,
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।
या देवी सर्वभूतेषु लक्ष्मीरूपेण संस्थिता,
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।
या देवी सर्वभूतेषु तुष्टिरूपेण संस्थिता,
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।
या देवी सर्वभूतेषु मातृरूपेण संस्थिता,
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।
या देवी सर्वभूतेषु दयारूपेण संस्थिता,
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।
या देवी सर्वभूतेषु बुद्धिरूपेण संस्थिता,
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।
या देवी सर्वभूतेषु शांतिरूपेण संस्थिता,
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।
सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके।
शरण्ये त्र्यंबके गौरी नारायणि नमोऽस्तुते।।
नवार्ण मंत्र ‘ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चै’ का जाप अधिक से अधिक अवश्य करें.
पिण्डज प्रवरा चण्डकोपास्त्रुता।
प्रसीदम तनुते महिं चंद्रघण्टातिरुता।।
पिंडज प्रवररुधा चन्दकपास्कर्युत । प्रसिदं तनुते महयम चंद्रघंतेति विश्रुत।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए करें क्लिक