Chaitra Navratri 2025 Date And Time: चैत्र नवरात्रि हिंदू धर्म का एक प्रमुख पर्व है। हिंदू पंचांग के अनुसार, यह पर्व हर साल चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होता है। इसे शक्ति, भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का पर्व माना जाता है। नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। इन नौ दिनों तक अखंड ज्योत जलाने और दुर्गा सप्तशती का पाठ करने का विशेष महत्व है। इसके अलावा, चैत्र नवरात्रि की नवमी के दिन राम नवमी मनाया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं साल 2025 में चैत्र नवरात्रि कब मनाई जाएगी, साथ ही जानिए कलश स्थापना मुहूर्त, महत्व और चैत्र नवरात्रि 2025 की तिथियां।

साल 2025 में चैत्र नवरात्रि 2025 में कब है? (Chaitra Navratri 2025 Date)

हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को चैत्र नवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है। साल 2025 में शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 29 मार्च को शाम 04 बजकर 27 मिनट पर होगी और इस तिथि का समापन 30 मार्च को दोपहर 12 बजकर 49 मिनट पर होगा। ऐसे में साल 2025 में चैत्र नवरात्रि 30 मार्च से शुरू होकर 7 अप्रैल तक चलेगी।

चैत्र नवरात्रि 2025 कलश स्थापना मुहूर्त (Chaitra Navratri 2025 Kalasthapana Muhurat)

पंचांग के अनुसार, इस साल चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 30 मार्च 2025 से हो रही है और चैत्र नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना की जाती है, जिसे बेहद शुभ और जरूरी माना जाता है। ऐसे में इस दिन कलश स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 06 बजकर 13 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। इस दौरान आप कभी भी कलश स्थापना कर सकते हैं। इसके अलावा, अभिजीत मुहूर्त सुबह 12 बजकर 01 मिनट बजे से शुरू होगा और दोपहर 12 बजकर 50 मिनट तक खत्म होगा। आपको बता दें कि कलश स्थापना के बिना नवरात्रि पूजा अधूरी मानी जाती है।

चैत्र नवरात्रि का महत्व (Chaitra Navratri Importance)

सनातन धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व है। चैत्र नवरात्रि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से लेकर नवमी तक मनाई जाती है। इस दौरान देवी दुर्गा की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चैत्र नवरात्रि में देवी की उपासना करने से साधक की हर मनोकामना की पूर्ति होती है। इसके साथ ही देवी की कृपा सदा अपने भक्तों पर बनी रहती है।

चैत्र नवरात्रि 2025 की तिथियां (Chaitra Navratri 2025 Date List)

पहला चैत्र नवरात्रि – मां शैलपुत्री- 30 मार्च 2025, दिन रविवार
दूसरा चैत्र नवरात्रि – मां ब्रह्मचारिणी – 31 मार्च 2025, दिन सोमवार
तीसरा चैत्र नवरात्रि – मां चंद्रघंटा- 1 अप्रैल 2025, दिन मंगलवार
चौथा चैत्र नवरात्रि – मां कूष्मांडा – 02 अप्रैल 2025, दिन बुधवार
पांचवां चैत्र नवरात्रि – मां स्कंदमाता – 3 अप्रैल 2025, दिन गुरुवार
छठा चैत्र नवरात्रि – मां कात्यायनी – 4 अप्रैल 2025, दिन शुक्रवार
सातवां चैत्र नवरात्रि – मां कालरात्रि – 5 अप्रैल 2025, दिन शनिवार
अष्टमी चैत्र नवरात्रि – मां महागौरी – 6 अप्रैल 2025, दिन रविवार
नवमी चैत्र नवरात्रि – मां सिद्धीदात्री – 7 अप्रैल 2025, दिन सोमवार

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।