Chaitra Navratri 2025 Date: हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व है। इस साल चैत्र नवरात्रि का आरंभ 30 मार्च से हो रहा है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के साथ नवरात्रि आरंभ हो जाती है, तो नवमी तिथि को समाप्त होती है। 9  दिनों तक चलने वाली इस नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के 9 स्वरूपों यानी कि शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, मां कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री की विधि-विधान से पूजा की जाती है। इसके साथ ही पहले दिन घर में घटस्थापना की जाती है। इसके साथ ही साधक पूरे नौ दिनों तक व्रत रखकर मां की आराधना करते हैं। इसके साथ ही अष्टमी और नवमी तिथि को मां दुर्गा के स्वरूप मानकर छोटी कन्याओं की पूजा करने के साथ भोजन कराते हैं। इस साथ चैत्र नवरात्रि 9 दिन न पड़कर 8 दिनों की पड़ने वाली है। आइए जानते हैं चैत्र नवरात्रि के दौरान कब करें कलश स्थापना। इसके साथ ही जानें महत्व और चैत्र नवरात्रि कैलेंडर….

कब से कब तक होगी चैत्र नवरात्रि 2025? (Chaitra Navratri 2025 Date)

चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि आरंभ- 29 मार्च शाम 4 बजकर 27 मिनट से शुरू
चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि समाप्त- 30 मार्च दोपहर 12 बजकर 49 मिनट तक

चैत्र नवरात्रि कलश स्थापना मुहूर्त 2025 (Chaitra Navratri Kalash Sthapna Muhurta 2025)

पहला मुहूर्त – 30 मार्च 2025 को सुबह 06:13 मिनट से सुबह 10:22 मिनट तक है
दूसरा अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12:01 मिनट से 12:50 मिनट तक

चैत्र नवरात्रि कैलेंडर 2025 (Chaitra Navratri Calendar 2025)

दिनतिथिवारदेवी पूजा
प्रतिपदा30 मार्च 2025रविवारमां शैलपुत्री
द्वितीया31 मार्च 2025सोमवारमां ब्रह्मचारिण, मां चंद्रघंटा
तृतीया1 अप्रैल 2025मंगलवारमां कूष्मांडा
चतुर्थी2 अप्रैल 2बुधवारमां स्कंदमाता
पंचमी3 अप्रैल 2025गुरुवारमां कात्यायनी
षष्ठी4 अप्रैल 2025शुक्रवारमां कालरात्रि
सप्तमी5 अप्रैल 2025शनिवारमां महागौरी
अष्टमी6 अप्रैल 2025रविवारमां सिद्धिदात्री, राम नवमी

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस सप्ताह ग्रहों की स्थिति के हिसाब से कई राजयोगों का निर्माण हो रहा है, जिससे 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य देखने को मिलने वाला है। आइए जानते हैं मार्च माह का तीसरा सप्ताह किन राशियों के लकी होगा और किन्हें संभलकर रहने की जरूरत है। जानें साप्ताहिक राशिफल

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए करें क्लिक