Shani Gochar 2025 : वैदिक ज्योतिष अनुसार 29 मार्च को न्यायाधीश औऱ कर्मफल दाता शनि देव ने कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश कर लिया है और वह यहां साल 2027 तक संचरण करेंगे। ऐसे में शनि देव के मीन में संचऱण से कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों की आय में वृद्धि और नौकरी, कारोबार में तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का राशि परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर संचऱण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। साथ ही किसी बड़े प्रोजेक्ट में सफलता मिलने की संभावना है। यह समय व्यापारिक साझेदारी के लिए भी अच्छा रहेगा। इनकम बढ़ने जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। साथ ही इस अवधि में व्यापारी वर्ग के जातक अपने कामकाज का विस्तार कर सकते हैं। वहीं निवेश से लाभ के योग बनेंगे।
तुला राशि (Tula Zodiac)
शनि देव का गोचर आप लोगों को सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से छठे स्थान पर हुआ है। इसलिए इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। साथ ही इस समय आप शत्रुओं पर विजय पाने में सफल रहेंगे। साथ ही इस गोचर से व्यवसाय में वृद्धि होगी और आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। व्यवसायियों के लिए समृद्धि और व्यापारिक उन्नति का समय साबित हो सकता है। वहीं इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी।
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का राशि परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राशि परिवर्तन आपकी राशि से तीसरे भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि हो सकती है। साथ ही व्यापारियों के लिए यह समय बहुत ही लाभकारी कहा जा सकता है। उन्हें लाभ और सफलता मिलने की संभावनाएं हैं। वहीं इस दौरान आपकी पदोन्नति के योग बन रहे हैं। जिससे आपको नौकरी के नए- नए अवसर आ सकते हैं। वहीं आप इस दौरान कोई वाहन या प्रापर्टी खऱीद सकते हैं।
