Maa Shailputri Ji Ki Aarti Lyrics in Hindi, Shailputri Mata Aarti and Mantra Lyrics in Hindi: वैदिक ज्योतिष अनुसार आज यानी 9 अप्रैल से चैत्र नवरात्रि का आरंभ हो गया है और इसका समापन 17 अप्रैल को होगा। वहीं आपको बता दें कि नवरात्रि के प्रथम दिन मां शैलपुत्री की पूजा- अर्चना की जाती है। वहीं अगर हम माता के स्वरूप की बात करें तो माता के दाएं हाथ में त्रिशूल है और बाएं हाथ में इन्होंने कमल धारण किया हुआ है। वृषभ (बैल) इनका वाहन होने के कारण इन्हें वृषभारूढा के नाम से भी जाना जाता है। माता रानी की पूजा अर्चना के साथ आपको माता की आरती और मंत्र पाठ जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से आपको मां शैलपुत्री का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा। आइए जानते हैं मंत्र और आरती…
Maa Durga Aarti Lyrics in Hindi | Navratri 1st Day Puja Aarti in Hindi
मां शैलपुत्री की आरती (Shailputri Mata Ji Ki Aarti Lyrics in Hindi)
शैलपुत्री मां बैल पर सवार।
करें देवता जय जयकार।
शिव शंकर की प्रिय भवानी।
तेरी महिमा किसी ने ना जानी।।
पार्वती तू उमा कहलावे।
जो तुझे सिमरे सो सुख पावे।
ऋद्धि-सिद्धि परवान करे तू।
दया करे धनवान करे तू।।
सोमवार को शिव संग प्यारी।
आरती तेरी जिसने उतारी।
उसकी सगरी आस पुजा दो।
सगरे दुख तकलीफ मिला दो।।
घी का सुंदर दीप जला के।
गोला गरी का भोग लगा के।
श्रद्धा भाव से मंत्र गाएं।
प्रेम सहित फिर शीश झुकाएं।
जय गिरिराज किशोरी अंबे।
शिव मुख चंद्र चकोरी अंबे।।
मनोकामना पूर्ण कर दो।
भक्त सदा सुख संपत्ति भर दो
मां शैलपुत्री पूजा मंत्र (Shailputri Mata Puja Mantra)
-ॐ देवी शैलपुत्र्यै नमः॥
-वन्दे वाञ्छितलाभाय चन्द्रार्धकृतशेखराम्।
वृषारुढां शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम्॥
देवी शैलपुत्री का प्रार्थना मंत्र
वन्दे वाञ्छितलाभाय चन्द्रार्धकृतशेखराम्।
वृषारूढां शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम्॥