Hindu Nav Varsh 2024: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक चैत्र नवरात्र का आरंभ 09 अप्रैल से हो रहा है। वहीं हिंदू नववर्ष संवत् 2081 भी शुरू हो रहा है। वहीं नववर्ष पर 3 राजयोगों का निर्माण हो रहा है। यह राजयोग शश और अमृत सिद्धि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग हैं। वहीं वैदिक ज्योतिष के मुताबिक हिंंदू नववर्ष के राजा मंगल हैं। वहीं इस साल मंत्री शनि देव हैं। ऐसे में शनि और मंगल देव का प्रभाव पूरी साल देखने को मिलेगा। जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही धन- दौलत में बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए हिंदू नववर्ष लाभकारी साबित हो सकता है। इस साल कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता प्राप्त करेंगे और कई नए बिजनस भी इस दौरान शुरू कर सकते हैं, जिससे आपकी आय में अच्छी वृद्धि होगी। वहीं आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। साथ ही इस साल नए कार्य की शुरुआत हो सकती है। वहीं छात्रों के लिए यह समय अच्छा रहेगा। इस दौरान वह किसी प्रतियोगी परीक्षा में पास हो सकते हैं। साथ ही इस साल आप प्रापर्टी और वाहन भी खऱीद सकते हैं। वहीं साल भर में आप किसी तीर्थयात्रा पर जा सकते हैं और घर पर भी कोई धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है। 

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

हिंदू नववर्ष आप लोगों के लिए अनुकूल साबित हो सकता है। इस साल आपकी आय़ में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए सोर्स बन सकते हैं। वहीं परिवार में सुख-शांति रहेगी और पारिवारिक सदस्यों में आपसी प्रेम भी बना रहेगा। साथ ही इस साल आपको योजनाओं में सफलता मिलेगी। वहीं आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की भी प्राप्ति होगी। साथ ही  राजा मंगल की वजह से पुराने चले आ रहे कर्जों से मुक्ति मिलेगी और निवेश के लिए समय काफी अनुकूल रहने वाला है। वहीं कारोबारियों को इस साल धनलाभ होगा। साथ ही व्यापार का विस्तार होगा।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

हिंदू नववर्ष धनु राशि के लोगों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस वर्ष आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ होगा। साथ ही अगर आप साझेदारी में बिजनस कर रहे हैं तो इस वर्ष इच्छित लाभ प्राप्त कर पाएंगे और आपके बैंक बैलेंस में अच्छी बढ़ोतरी होगी। वहीं इस साल आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही इस साल आप कोई वाहन और प्रापर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं। वहीं इस वर्ष आप धन की सेविंग करने में भी सफल रहेंगे। साथ ही इस साल आप आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024