Chaitra Navratri 2024: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व है। हर साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवरात्रि आरंभ हो जाती है, जो नवमी तिथि को समाप्त हो जाती है। इस दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा करने का विधान है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस दिन काफी शुभ योग बन रहे हैं। वहीं दूसरी ओर ग्रहों की स्थिति के हिसाब से 5 विभिन्न राजयोग बन रहे हैं। इन राजयोग के बनने से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चैत्र नवरात्रि के दिन चंद्रमा मेष राशि में रहेंगे, जिससे गुरु के साथ युति करके गजकेसरी योग बना रहे हैं। इसके साथ ही शनि मूल त्रिकोण राशि कुंभ में विराजमान है, जिससे शश राजयोग बन रहा है। इसके अलावा शुक्र उच्च राशि में जाकर मालव्य राजयोग, मेष राशि में सूर्य और बुध बुधादित्य राजयोग और आखिर में शुक्र और बुध मीन राशि में लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण कर रहे हैं। एक साथ पांच दिव्य राजयोग बनने से 12 राशियों के जीवन में सकारात्मक या फिर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। लेकिन तीन राशियां ऐसी है जिनके जीवन पर सबसे अधिक प्रभाव पड़ने वाला है। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में…
मेष राशि (Mesh Zodiac)
इस राशि में गजकेसरी राजयोग का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही अन्य राजयोगों के कारण इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा की विशेष कृपा इस राशि के जातकों के ऊपर बनी रहेगा। मां लक्ष्मी की कृपा से हर क्षेत्र में सफलता मिलने के साथ धन-धान्य की बढ़ोतरी होगी। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। अगर कहीं निवेश करने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो इस अवधि में करें। इससे आपको कई गुना अधिक शुभ फलों की प्राप्ति होगी। मां दुर्गा की कृपा से संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को भी उनके कार्य की प्रशंसा मिल सकती है। ऐसे में उच्च अधिकारी प्रसन्न होकर पदोन्नति या कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं।
कुंभ राशि (Kumbha Zodiac)
इस राशि में शश राजयोग के साथ अन्य राजयोग बन रहे हैं, जिससे इन राशियों के पर मां दुर्गा का विशेष आशीर्वाद होगा। इस राशि के जातकों के ऊपर मां लक्ष्मी के साथ शनिदेव भी मेहरबान रहेंगे, जिससे आपको हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। इसके अलावा नया वाहन, संपत्ति खरीदने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में कर सकते हैं। इसमें आपको खूब लाभ मिल सकता है। संतान की ओर से चल रही परेशानी समाप्त हो सकती है। इससे घर में खुशियों का माहौल होगा। नया व्यापार या बिजनेस शुरू करने के लिए ये अवधि काफी अच्छी साबित हो सकती है। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। इसके साथ ही बैंक बैलेंस बढ़ने के साथ बचत करने में भी कामयाब हो सकते हैं। इसके साथ ही समाज में मा-सम्मान बढ़ेगा।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
इस राशि के जातकों के ऊपर मां दुर्गा की विशेष कृपा होगी। हर कार्य में आपको सफलता हासिल होगी। इसके साथ ही समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। नई नौकरी तलाश रहे लोगों को सफलता हासिल हो सकती है। मां दुर्गा के आशीर्वाद से लंबे समय से रुका काम एक बार फिर से शुरू हो सकता है। कर्ज से छुटकारा मिलने के साथ-साथ धन-धान्य की बढ़ोतरी होगी। परिवार में लंबे समय से चला आ रहा मतभेद अब समाप्त हो सकता है। अगर आप कोई नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं, तो यह अवधि अच्छी साबित हो सकती है। मां दुर्गा की कृपा से भविष्य से संबंधित कोई निर्णय ले सकते हैं। बिजनेस की बात करें, तो कई बड़ा प्रोजेक्ट या फिर डील हासिल हो सकती है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।