नवरात्रि का पापन पर्व पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस साल चैत्र नवरात्रि 02 अप्रैल 2022 से शुरू होकर 11 अप्रैल 2022 तक चलेंगी। इन दिनों मां दुर्गा के 9 रूपों की पूजा- अर्चना की जाती है और कुछ लोग 9 दिनों तक व्रत भी रखते हैं। लेकिन क्या आपको पता है नव दुर्गा पर किन कामों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए। मान्यता है अगर कोई व्यक्ति इन कामों को करता है तो उसके जीवन में दरिद्रता आ जाती है और उसके जीवन से सुख समृद्धि भी छिन सकती है। आइए जानते हैं नवदुर्गा पर किन कामों को नहीं करना चाहिए…
नाखून काटने से बचना चाहिए:
नवदुर्गा पर नाखुन काटने से बचना चाहिए। तब ही आपने देखा होगा कुछ लोग अपने नाखून नवदुर्गा शुरू होने से पहले ही काट लेते हैं। मान्यता है जो लोग नवदुर्गा पर नाखून काटते हैं उन लोगों से देवी मां क्रोधित हो जाती हैं।
शराब का सेवन नहीं करना चाहिए:
नवदुर्गा पर शराब का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि शराब तामसिक चीजों में आती है। इसलिए नवरात्रि पूजा के 9 दिनों के दौरान शराब का सेवन नहीं करना चाहिए।
नॉनवेज खाने से भी बचना चाहिए:
9 दिनों में देवी दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा होती है। इन 9 दिनों तक देवी भक्त उपवास रखते हैं और देवी की पूजा करते हैं। इसलिए नवरात्रि पर नॉनवेज का सेवन नहीं करना चाहिए।
गाली- गलौज या अपशब्द नहीं बोलने चाहिए:
नवदुर्गा के 9 दिन किसी को गाली- गलौज और अपशब्द नहीं बोलने चाहिए। ऐसा करने से देवी मां क्रोधित होती हैं और फिर उनके क्रोध का सामना करना पड़ता है। (यह भी पढ़ें)- Gemology: गोमेद पहनने से राहु ग्रह के प्रकोप से मिल सकती है मुक्ति, जानिए किन राशि वालों को करता है सूट
बाल भी कटवाने से बचना चाहिए:
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नवदुर्गा के 9 दिन बाल और सेविंग भी नहीं कटवानी चाहिए। क्योंकि बाल कटवाने से ग्रहों का नकारात्मक प्रभाव भी व्यक्ति के ऊपर पड़ता है। इसलिए बाल कटवाने से बचना चाहिए।
लहसुन- प्याज भी नहीं खाना चाहिए:
नवदुर्गा के 9 दिन लहसुन और प्याज भी नहीं खाना चाहिए। क्योंकि ये चीजें तामसिक होती हैं, तो व्यक्ति के अंदर आलस्य और क्रूरता पैदा करते हैं। नवरात्रि के दौरान तामसी खाद्य पदार्थों का सेवन करना अच्छा नहीं माना जाता। (यह भी पढ़ें)- ग्रहों का महापरिवर्तन: अप्रैल में 9 ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशि वालों को धनलाभ के साथ तरक्की के भी प्रबल योग
