हिंदू धर्म में नवरात्रि का पावन पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। इन 9 दिनों लोग माता के 9 स्वरूप शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, मां कुष्मांडा, स्कन्द माता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री की पूजा- अर्चना करते हैं और कुछ लोग 9 दिन व्रत भी रखते हैं। वहीं इस साल चैत्र नवरात्रि 2 अप्रैल 2022 से शुरू हो रही है और इसका समापन 11 अप्रैल 2022 को होगा। वहीं नवरात्रि शुरू होने से पहले धन और वैभव के दाता शुक्र का गोचर ज्योतिषीय दृष्टिकोण से अहम माना जाता है। इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 4 राशियां ऐसीं हैं, जिनको पर माता रानी मेहरबान हो सकतीं हैं। आइए जानते हैं कौन सीं हैं ये 4 राशियां…
मेष राशि: आपके लिए चैत्र नवरात्रि बहुत शुभ साबित होंगी। मेष राशि वालों को सितारों के साथ माता रानी का भी विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा। व्यापार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। करियर में सफलता के योग है। साथ ही आपको अपने कार्यस्थल पर अपनी प्रतिभा दिखाने का भी मौका मिलेगा. इसके साथ ही इस दौरान आपके लिए यात्रा का शुभ योग भी बन रहा है। शुक्र ग्रह का गोचर भी आपके लिए धनलाभ करा सकता है।
वृष राशि: इस चैत्र नवरात्रि पर आपको कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। व्यापार और करियर में अच्छी सफलता मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में मजबूती आ सकती है। इसके साथ ही आपके लिए आय के कई स्रोत होंगे। ऑफिस में वरिष्ठ कर्मचारियों के साथ संबंध अच्छे बनेंगे। वहीं शुक्र का गोचर आपके दशम स्थान में हो रहा है। इसलिए इस दौरान आपको नई जॉब का प्रस्ताव आ सकता है या फिर आप जॉब कर रहे हैं तो आपका प्रमोशन हो सकता है।
कन्या राशि: इस चैत्र नवरात्रि पर आपको आय के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। प्रेम संबंधों के मामले में कन्या राशि के लोगों के लिए यह समय अच्छा साबित होगा। आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा। नए व्यवसायिक संबंध बनेंगे। साथ ही कारोबार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। इस आपकी कार्यशैली में निखार आ सकता है, जिससे ऑफिस में आपकी वाहवाही हो सकती है। आपके लिए धन कमाने के नए रास्ते खुलेंगे. इस दौरान आपके अंदर एक सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होगा। (यह भी पढ़ें)- 48 घंटे बाद शुक्र करने जा रहे हैं गोचर, इन राशियों पर पड़ेगा विशेष प्रभाव, खुल सकते हैं किस्मत के नए द्वार
सिंह राशि: इस समय आपको कारोबार में आशातीत सफलता मिल सकती है। साथ ही सितारों के साथ माता रानी का भी आपको खूब आशीर्वाद मिलेगा। इस दौरान धन से संबंधित सुखद खबर मिल सकती है। कोई अप्रत्याशित लाभ आपको अचानक मिल सकता है. यात्रा से भी पैसा मिलने की उम्मीद है। काफी दिनों से अटके हुए काम आपके बन सकते हैं। (यह भी पढ़ें)- Chaitra Navratri 2022: चैत्र नवरात्रि में इन 6 कार्यों को करने से बचें, जानिए क्या है धार्मिक मान्यता
